शाहरुख-आमिर अब एक ही मोहल्ले में! बॉलीवुड के दो खान बने अब नए पड़ोसी
भारत
RP Raghuvanshi
05 Aug 2025 10:09 AM
भारत
RP Raghuvanshi
05 Aug 2025 10:09 AM
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अब एक-दूसरे के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, आमिर खान ने मुंबई के पाली हिल स्थित सी-फेसिंग विल्नोमोना अपार्टमेंट में चार लग्जरी फ्लैट्स किराए पर लिए हैं। खास बात यह है कि यह लोकेशन शाहरुख खान के किराए के घर के बेहद करीब है।
रीडेवलपमेंट की वजह से आमिर का शिफ्ट होना
फिलहाल आमिर खान विर्गो को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं, जहां उनके पास करीब 12 फ्लैट्स हैं। लेकिन यह पूरी सोसाइटी रीडेवलपमेंट के लिए खाली करवाई जा रही है। इसी वजह से आमिर ने कुछ समय के लिए नया घर किराए पर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर के इन चार फ्लैट्स का मासिक किराया लगभग 24.5 लाख रुपये है। यह अपार्टमेंट मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक में स्थित है, जहां से अरब सागर का खूबसूरत नजारा भी दिखता है।
शाहरुख भी इसी वजह से हुए थे शिफ्ट
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले शाहरुख खान भी इसी रीडेवलपमेंट के चलते अपने पुराने घर से शिफ्ट हुए थे। अब आमिर खान भी उसी रास्ते पर चलते हुए इस हाई-प्रोफाइल लोकेशन में आ गए हैं। इस तरह बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अब एक-दूसरे के पड़ोस में नजर आएंगे।
वर्क फ्रंट पर बिजी हैं आमिर
काम की बात करें तो आमिर खान हाल ही में अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ चर्चा में थे। इस फिल्म को उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म की जगह यूट्यूब पर रिलीज किया। दर्शक इस फिल्म को पैसे देकर यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसके अलावा आमिर इस समय अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख और आमिर के एक ही मोहल्ले में रहने से फैंस को क्या नया सरप्राइज देखने को मिलता है।
थरूर की सिंपल इंग्लिश पर SRK का ह्यूमर भरा रिप्लाई– फैंस बोले, ‘किंग खान है तो जवाब भी किंग साइज’