शाहरुख खान के नाना ने फहराया था आजाद भारत का पहला तिरंगा
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
02 Nov 2021 04:40 AM
आज शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का जन्मदिन है। उनका जन्म 2 नवंबर 1965 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने खुद अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का जन्म दिल्ली में हुआ था लेकिन उनके बचपन के शुरुआती 5 साल उनके नाना के यहां मंगलोर में गुजरे थे। उनके नाना के बारे में शायद ही कोई जानता हो मगर उनसे जुड़ी एक खास बात है जो पूरे भारत के लिए महत्वपूर्ण है। शाहरुख खान के नाना का नाम शाहनवाज खान (Shahnawaj Khan) है। अब शायद आप सब समझ गए हों कि हमारे भारतीय इतिहास में इस नाम का क्या योगदान रहा है।
कौन थे शाहनवाज खान-
जनरल शाहनवाज खान (Shahnawaj Khan) उस समय भारत फौज के मेजर, सैनिक थे। इसी के साथ सुभाष चंद्र बोष के करीबी की लिस्ट में भी शाहनवाज शुमार थे। इनके बारे में ये बात मशहूर है कि जब भारत आज़ाद हुआ था तो सबसे पहले लाल किले पर ब्रिटिश के झंडे को उतारकर भारत का झंडा इन्होंने ही लहराया था। जनरल शाहनवाज खान, कर्नल गुरुबख्श, कर्नल प्रेमचंद के नाम पर डाक विभाग ने डाक टिकटों को जारी किया था। शाहनवाज खान 23 सालों तक केंद्र सरकार में मंत्री बने हुए थे।
शाहरुख खान के नाना थे शाहनवाज खान -
अगर बात करें शाहनवाज खान के जन्म की तो उनका जन्म 1914 में 24 जनवरी को हुआ था। इनके तीन बेटियां और एक बेटा था। शाहनवाज ने लतीफ फातिमा को गोद लिया था और इन्हीं के बेटे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) हुए। पहले नाना ने भारत को आज़ाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अब शाहरुख एक जबरदस्त एक्टर होकर सभी का मनोरंजन कर रहे हैं।