Shaleen Bhanot in BB 16 - डॉक्टर से बदतमीजी करने पर Ex कंटेस्टेंट विशाल कोटियन ने शालीन भनोट को लिया आड़े हाथों
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:00 AM
Shaleen Bhanot in BB 16- सलमान खान के पॉपुलर और कंट्रोवर्सी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन को शुरू हुए अभी 1 हफ्ते हुए हैं, इन्हें 1 हफ्तों में ही घर के अंदर इतना कुछ हो गया है कि यह शो इस समय का सबसे चर्चित शो बना हुआ है। 16 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुए इस सीजन में शालीन भनोट एक ऐसे कंटेस्टेंट है जो पहले दिन से ही चर्चा में बने हुए हैं।
अभी 2 दिन पहले ही शो की कंटेस्टेंट अर्चना के साथ हुए झगड़े की वजह से इन्हें दो हफ्तों के लिए सीधे-सीधे नॉमिनेट कर दिया गया था। इसके साथ ही इन्हें पूरे सीजन में कैप्टन ना बनने की सजा भी दी गई थी। इन सब बातों से परेशान हो जाने की वजह से शालीन की तबीयत में थोड़ी गड़बड़ी देखने को मिली थी जिसकी वजह से बिग बॉस की तरफ से शालिन को देखने के लिए घर में डॉक्टर भेजे गए थे।
इलाज के लिए पहुंचे डॉक्टर के साथ की बदतमीजी -
इलाज के लिए मेडिकल रूम में पहुंचे शालीन ने इलाज के लिए आए डॉक्टर के साथ भी बदतमीजी करते हुए उसकी योग्यता पर सवाल उठा दिए। मेडिकल रूम में शालीन का इलाज करने आए डॉक्टर से शालीन ने कहा कि -"आप इलाज नहीं कर सकते आप मेरी ट्रीटमेंट के लिए क्वालिफाइड नहीं है।" इस दौरान जब डॉक्टर ने उन्हें शांत बैठने के लिए कहा तब शालीन (Shaleen Bhanot questioned on doctor qualification) ने उनकी क्वालिफिकेशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि -"क्या आपके पास एमबीबीएस की डिग्री है। मुझे अपनी क्वालिफिकेशन बताएं।" शालिन इतने में ही बाज नहीं आए, उन्होंने डॉक्टर को टच भी नहीं करने दिया और बिना इलाज कराए ही मेडिकल रूम से बाहर आ गए। घर के अंदर आने के बाद भी वह लगातार नियमों को तोड़ रहे हैं।
एक्स कंटेस्टेंट विशाल कोटियन ने लिया आड़े हाथों -
अपनी इन्हीं अजीबोगरीब हरकतों की वजह से शालीन सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर है। डॉक्टर के साथ बदतमीजी को लेकर अब बिग बॉस के पिछले सीजन के कंटेस्टेंट विशाल कोटियन ने भी शालीन को आड़े हाथों लिया है। विशाल ने सोशल मीडिया पर शालीन भनोट (Vishal Kotian at Shaleen Bhanot) को टैग करते हुए लिखा है कि -" डॉक्टर को यह कहना कि आप क्वालिफाइड नहीं है असम्मानजनक है। हर कोई अपना काम कर रहा है। अगर आपको लगता है कि आप इस शो से बड़े हैं तो शो में मत आइए। एक एक्स कंटेस्टेंट के तौर पर मुझे लगता है शालीन बिग बॉस में आने लायक नहीं हैं। निराशाजनक!"
सलमान खान लेंगे क्लास -
शालीन भनोट जिस तरह से लगातार शो के नियमों को तोड़ रहे हैं। बिग बॉस के आदेश के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, इससे साफ है कि इस बार वीकेंड के पार में शो के होस्ट सलमान खान इनकी जमकर क्लास लगाएंगे।