<span style="color: #4c83f5">Shehnaaz Gill New Song-</span> शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर के नए गाने 'घणी सयानी ' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:03 PM
Shehnaaz Gill New Song- बिग बॉस फेम अभिनेत्री व गायिका शहनाज गिल एक नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। 5 दिसंबर को अभिनेत्री का एमसी स्क्वायर (लंबरदार) के साथ एक नया गाना रिलीज होने वाला है। आज शहनाज ने इस गाने का पहला पोस्टर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर अपने आने वाले गाने का पहला पोस्टर शेयर करते हुए शहनाज (Shehnaaz Gill) ने कैप्शन में लिखा है कि -"ये रहा हमारे आने वाले गाने घड़ी सयानी का पहला पोस्टर।"
गाने की पोस्टर में शहनाज एमसी स्क्वायर के साथ नजर आ रही है। 'घड़ी सयानी' गाने को एमसी स्क्वायर और शहनाज गिल (MC Square and Shehnaaz Gill) ने अपनी आवाज दी है। गाने को म्यूजिक दिया है रजत नागपाल ने और इसकी लिरिक्स लिखी है एमसी स्क्वायर ने। यह गाना 5 दिसंबर को रिलीज होगा। गाने के पहले पोस्टर में शहनाज गिल का बेहद खास और हॉट अंदाज देखने को मिला है।