Shehnaaz Gill- शहनाज गिल का नया वीडियो, मनमोहक आवाज में जीता सबका दिल
भारत
चेतना मंच
27 Aug 2022 04:57 PM
Shehnaaz Gill- जानी मानी पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड के कई बड़े स्टार से कहीं ज्यादा है। बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट बनकर नजर आई शहनाज गिल ने इस शो के माध्यम से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। इनका क्यूट और सादगी भरा अंदाज लोगों को इनकी तरफ आकर्षित करता है। इतनी पॉपुलर होने के बावजूद शहनाज बेहद डाउन टू अर्थ है। यही वजह है कि उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के फैंस को इनसे जुड़ी खबर, फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच शहनाज गिल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर सामने आए इस नए वीडियो में शहनाज गाना गाते नजर आ रही है। जैसा कि आप सभी जानते हैं शहनाज गिल पंजाब की एक जानी-मानी सिंगर। यूं तो इन्हें हमेशा पंजाबी गाना गाते हुए देखा गया है। लेकिन अब शहनाज का जो नया वीडियो सामने आया है उसमें वह हिंदी गाना बहुत सलीके से गाते हुए नजर आ रही हैं।
सामने आए वीडियो में शहनाज (Shehnaaz Gill) नेहा कक्कर का गाना " लोग हमसे जलते हैं, जलते हैं इस बात से" गाते हुए नजर आ रही हैं। इनके इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।