Shinchan- पॉपुलर कार्टून शिनचैन की रियल स्टोरी है बेहद दुखद
भारत
RP Raghuvanshi
07 Sep 2022 04:25 PM
भारत
RP Raghuvanshi
07 Sep 2022 04:25 PM
Shinchan- शिनचेन एक ऐसा कार्टून शो है जिसमें लगभग हर किसी के बचपन को यादगार बनाया है। आज के बच्चे तो शिनचेन के दीवाने हैं। इस कार्टून ने सभी बच्चों को खूब एंटरटेन किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस बेहतरीन शो की रियल स्टोरी क्या है? आज हम इस आर्टिकल में हम सबके प्यारे शिनचैन की स्टोरी को ही जानने वाले हैं।
शिनचैन की रियल लाइफ स्टोरी:-
शिनचैन जापान का एक कार्टून शो है। जापान का यह शो सिर्फ जापान में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के तमाम देशों में बहुत ज्यादा पॉपुलर हुआ। यह पहली बार जापान की वीकली मैगज़ीन मंगा एक्शन में फ़ीचर हुआ था। इस मैगज़ीन को फुटबाशा ने पब्लिश किया था। शिनचैन की स्टोरी एक रियल लाइफ स्टोरी से प्रेरित है। एक्चुअल में शिनचैन की मौत हो चुकी है। ये जापान की एक महिला की कहानी है। महिला का नाम मिसाई होता है। मिसाई के दो बच्चे रहते हैं जिसमें एक का नाम शिनचैन होता है और दूसरे का नाम हिमावरी रहता है। जैसा कि शो में दिखाया जाता है कि शिनचैन की मां को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है, ठीक वैसे ही असल जिंदगी में मिसाई को भी शॉपिंग करना बहुत पसंद था।
फिर एक दिन ये किसी शॉपिंग सेंटर पहुंच जाती है। शॉपिंग आराम से करने के लिए मिसाई शिनचैन को हिमावरी का ध्यान रखने के लिए कहती है। शिनचैन भी छोटा था। ऐसे में खिलौने देखकर उसका मन खिलौनों की तरफ भागने लगा। वो अपनी बहन को लेकर खिलौने वाले सेक्शन में चला गया। कुछ देर बाद जब उसको याद आया तो उसने आसपास देखा तो उसकी बहन उसे दिखाई नहीं दी। दरअसल हिमावरी शॉपिंग सेंटर से बाहर निकल गई थी और सड़क पार कर रही थी। सड़क पर गाड़ियों की बहुत भीड़ थी। शिनचैन ने जब हिमावरी को रोड पर अकेले देखा वो उसको बचाने निकल गया। तभी एक फुल स्पीड में आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में शिनचैन और हिमावरी दोनों की मौत हो गई। इस एक्सीडेंट का बाद मिसाई को सदमा लग गया था। वो बच्चों को याद किया करती और उनकी पेंटिंग बनाया करती। फिर एक दिन इस स्टोरी का पता फेमस कार्टून राइटर योशिता ओतसोई को चला। तो उन्होंने इस पर कार्टून बनाने का फैसला किया और आज इसी कार्टून को हम शिनचैन के नाम से जानते हैं।
शिनचैन की वॉइस के पीछे है आकांक्षा की आवाज़;-
कार्टून वॉइस निकालना सच में एक बहुत ज्यादा मुश्किल भरा काम है। शिनचैन (Shinchan Voice artist Akanksha Sharma) की आवाज़ के तो हम सभी फैन हैं। इस आवाज़ के पीछे की वॉइस आर्टिस्ट 'आकांक्षा शर्मा' हैं। इन्होंने अपनी आवाज़ से इस शो को अलग पहचान दिलाई है। आकांक्षा ने कई मूवी में भी डबिंग की है। ये एक बेहतरीन वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं।