Shiv Thakre : बिग बॉस के बाद इस पॉपुलर शो में नजर आ सकते हैं शिव ठाकरे, अपने खेल से किया रोहित शेट्टी को प्रभावित
Shiv Thakre: Shiv Thakre can be seen in this popular show after Bigg Boss, impressed Rohit Shetty with his game
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 12:36 AM
Shiv Thakre : बिग बॉस-16 के खिलाडियों की किस्मत घर में रहते हुए भी चमकती हुई दिखायी दे रही है। वजह है उनके खेल को देखते हुए अन्य शो के होस्ट्स का उन्हें एप्रोच करना। बिग बॉस के घर में रहने वाले शिव ठाकरे ऐसे ही एक लकी कन्टेस्टेंट साबित होते हुए दिख रहे हैं। खबरों के मुताबिक उन्हें रोहित शेट्टी के द्वारा होस्ट किये जाने वाले कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन के लिए एप्रोच किया गया है।
Shiv Thakre :
बिग बॉस कन्टेस्टेंट शिव ठाकरे इससे पहले भी कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने अपने गेम से कई लोगों के दिलों में जगह भी बनाई है। वे सबसे पहले एमटीवी के शो रोडीज़ में नजर आये थे। इतना ही नहीं, उन्होंने बिग बॉस के मराठी वर्जन वाले शो को जीता भी है। ऐसे में लोग यह कयास लगा रहे हैं कि वे बिग बॉस 16 के भी विनर बन सकते हैं। घर में उनकी दोस्ती अब्दु, एम सी स्टैन तथा साजिद खान के साथ रहती है। वे निमृत कौर आहलुवालिया का भी विभिन्न टास्क में बचाव करते नजर आते हैं। वहीं दूसरी तरफ वे प्रियंका चाहर चौधरी के विरोध में खेलते हुए दिखायी देते हैं।
उनके खेल की बढ़िया स्ट्रेटेजी को देख कर ही कलर्स चैनल के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी के लिए उन्हें बुलावा भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि शिव ठाकरे ने इस शो में जाने के लिए हामी भी भर दी है। और वे इससे काफ़ी खुश नजर आ रहे हैं। खबर की और अधिक पुष्टि करने के लिए उनसे बातचीत की कोशिश की गयी किन्तु घर में मौजूद होने के कारण खबर ज्यादा कन्फर्म नहीं मानी जा सकती है।