Sidharth Kiara Wedding: कियारा आडवाणी ने शेयर की पहली वीडियो
Sidharth Kiara Wedding
भारत
चेतना मंच
10 Feb 2023 08:04 PM
Sidharth Kiara Wedding: कियारा आडवाणी ने अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सिद्धार्थ के साथ नजर आ रही हैं. दुल्हन के कपड़ों में कियारा खूबसूरत लग रही हैं.
Sidharth Kiara Wedding: कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ड्रीमी वेडिंग का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कियारा बहुत खूबसूरत लग रही हैं. वह दुल्हन के कपड़ों में सज-धजकर स्टेज पर एंट्री मारती हैं. कियारा डांस करते हुए सिद्धार्थ के पांस पहुंचती हैं. वह सिद्धार्थ को दूल्हे के कपड़ों में देखकर बहुत खुश नजर आती हैं और इशारों में कहती हैं कि बहुत अच्छे लग रहे हो.
Sidharth Kiara Wedding
इसके बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं और फिर सबके सामने एक-दूसरे को किस करते हैं. तभी कपल पर फूलों की बारिश होने लगती है. इस दौरान शादी में पहुंचे मेहमान कपल को चीयर्स करते हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कियारा आडवाणी ने शादी की डेट 07.02.23 लिखी है. सिद्धार्थ और कियारा के इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है. फैंस कमेंट सेक्शन में कपल को शादी की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.
इससे पहले कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सात फेरे लेने के बाद अपनी वेडिंग फोटोज पोस्ट की थी. तस्वीरों में दोनों सितारे बहुत खुश नजर आए. कियारा आडवाणी ने कैप्शन में लिखा, 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है. हम आगे की जर्नी के लिए आपसे प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं'. मालूम हो कि कियारा और सिद्धार्थ ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी की है.