सिद्धार्थ कियारा वेडिंग: इस दिन सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी , जैसलमेर में होगी ग्रैंड वेडिंग
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:09 PM
सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। कपल अगले साल सात फेरे लेंगे। आपको बता दें कि इनकी शादी की ख़बरों ने काफी ज़ोर पकड़ लिया है। इसलिए ये कपल लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी काफी फेमस है। वो बॉलीवुड के स्टाइलिश कपल में से एक माने जाते हैं। अब एक बार फिर ख़बरें आ रही हैं कि साल 2023 में दोनों शादी कर लेंगे। सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी की पूरी तैयारियां कर ली हैं। कपल अगले साल सात फेरे लेंगे। हाल ही में दोनों को मनीष मल्होत्रा के घर भी देखा गया था जिसके बाद इनकी शादी की ख़बरों ने ज़ोर पकड़ लिया है।
मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक , फरबरी के पहले हफ्ते में सिद्धार्थ और कियारा शादी करेंगे। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन 4 और 5 फरबरी को जैसलमेर पैलेस में होगा।