सच्चाई की तहकीकात पर निकले मनोज बाजपेयी, सस्पेंस से भरी है डगर
Silence 2 Trailer
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:56 AM
Silence 2 Trailer : मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) बॉलीवुड जगत का एक बड़ा नाम है जो अपनी जबरदस्त एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं। अपने धमाकेदार एक्टिंग टैलेंट से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले मनोज बाजपेयी एक ओर फिल्म के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए फिर से तैयार हैं। दरअसल हाल ही में 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' (Silence 2: The Night Owl Bar Shootout) का टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसमें मनोज बाजपेयी को धकाड़ किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। Silence 2: The Night Owl Bar Shootout का टीजर देखकर फैंस के लिए रिलीज डेट का इंतजार करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है।
Silence 2 Trailer
अपने विचारों को खुलकर रखने वाले Manoj Bajpayee बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेता में से एक हैं, जो अपनी बखूबी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में मनोज बाजपेयी की एक और फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर दस्तक दे दिया है। साल 2021 में आई फिल्म 'साइलेंस: कैन यू हियर इट' ('Silence: Can You Hear It') आप सभी को तो याद ही होगी। जिसमें मनोज बाजपेयी ने एसीपी का किरदार निभाकर दर्शकों से खूब प्यार बटोरा था। अब मनोज साइलेंस का सीक्वल 2 लेकर आ गए हैं। मनोज बाजपेयी एक बार फिर एसीपी अविनाश वर्मा (ACP Avinash Verma) का किरदार निभाकर तहलका मचाने को तैयार हैं। हाल ही में Silence 2: The Night Owl Bar Shootout का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 'साइंलेस 2' की कहानी जीपीओ के पास नाइट आउट बार में हो रहे शूटआउट की है, जिसकी सच्चाई खंगालकर तहकीकात करने एसीपी अविनाश निकल पड़े हैं।
क्या एसीपी अविनाश सुलझा पाएंगे केस?
Manoj Bajpayee एसीपी के किरदार में धाकड़ लग रहे हैं। 'साइलेंस 2' में मनोज का जबरदस्त डायलॉग और कमाल की एक्टिंग काबिल-ए-तारीफ है। 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' में मनोज बाजपेयी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई ने भी अपने दमदार किरदार से तारीफ बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। सीक्वल का नाम Silence 2: The Night Owl Bar Shootout दिया गया है। जिसमें मनोज बाजपेयी अपने टीम के साथ नाइट आउट बार में हुए शूटआउट की तहकीकात करने निकल पड़े हैं। पूरे शहर में लगातार हो रहे इस तगड़े शूटआउट से अफरा-तफरी मची हुई है। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या एसीपी अविनाश वर्मा और उनकी टीम ये केस सुलझा पाएगी या नहीं?
https://www.youtube.com/watch?v=PdvHsfqnxQk&t=1s
साइलेंस 2 कब रिलीज होगी?
'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' का ट्रेलर देख फैंस मनोज बाजपेयी को एसीपी अविनाश के किरदार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Silence 2: The Night Owl Bar Shootout ओटीटी प्लेटफॉर्म के जी 5 में 16 अप्रैल को तहलका मचाने वाली है।