Singer KK Death Mystry- चेहरे और सिर पर चोट के निशान, दर्ज हुआ असामान्य मौत का मुकदमा
PC- Social Media
भारत
चेतना मंच
01 Jun 2022 04:49 PM
Singer KK-कल रात कोलकाता के विवेकानंद कॉलेज में चल रहे लाइव कंसर्ट में परफॉर्मेंस देने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर केके यानी कृष्ण कुमार कुन्नाथ की अचानक मौत हो गई। अभी तक जो खबर सामने आई थी उसके मुताबिक परफॉर्मेंस देने के बाद के के अचानक जमीन पर गिर गए। इन्हें जब नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पहली नजर में डॉक्टरों ने इसे कार्डियक अरेस्ट का केस बताया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि पुलिस ने इसे असामान्य मौत का मामला बताते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के हवाले से यह भी खबर सामने आ रही है कि पुलिस को केके (Singer KK) के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं जिसकी वजह से पुलिस ने इसे असामान्य मौत का मामला बताते हुए मौत की छानबीन शुरू की है। केके का परिवार कोलकाता पहुंच चुका है। पुलिस का कहना है कि परिवार की अनुमति के बाद केके का पोस्टमार्टम किया जाएगा जिसके बाद मौत की वजह की पुष्टि हो पाएगी।
कुछ लोगो का कहना शो के दौरान असहज महसूस कर रहे थे -
हालांकि पुलिस ने इस मामले को असामान्य मौत बताते हुए मुकदमा दर्ज किया है, यह भी खबर सामने आ रही है कि सिंगर केके शो के दौरान भी काफी असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें तेज रोशनी से भी परेशानी हो रही थी जिसकी उन्होंने कई बार शिकायत भी की। यहां तक कि उन्होंने कॉन्सर्ट के बीच में ब्रेक भी लिया। शो के बाद जब वह होटल पहुंचे तब भी उन्हें थोड़ी तकलीफ हो रही थी। फिलहाल अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि केके (Singer KK Death) की मौत किस वजह से हुई।