
हिना खान ने आगे कहा, 'मुझे यकीन नहीं था कि मैं इसे कर पाऊंगी या नहीं। लेकिन किसी तरह भगवान ने मुझे इतनी ताकत दी। मैंने अपना मन बनाया क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि ऑर्गनाइजर्स को मेरी हेल्थ की वजह से परेशान झेलनी पड़े। आजकल मेरे पैरों में कोई भी गद्देदार चीज चलने में मुझे आराम देती है। इसी वजह से मैंने साड़ी पर ये जूते पहनने का फैसला किया। इस पोस्ट में हिना ने साड़ी के नीचे जूते पहनकर साड़ी का पूरा लुक खराब करने के लिए डिजाइनर मसाबा गुप्ता से माफी मांगी है और साथ ही अपने तमाम फैन्स से हिना ने ये अपील की है कि वो उनके लिए दुआ करते रहें। Social Media