सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने किससे मांगी माफी?
Somy Ali
भारत
चेतना मंच
21 Oct 2024 06:08 PM
Somy Ali : सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी सोमी अली इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल में ही सोमी अली ने बताया है कि वो जेल में जा कर लॉरेंस बिश्नोई से मिलना चाहती हैं। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई से माफी भी मांगना चाहती है।
सोमी अली ने किया बड़ा खुलासा
सोमी अली ने बताया कि सलमान खान ने काले हिरण को मारा था। लेकिन सलमान खान को ये पता नहीं था कि बिश्नोई समाज काले हिरण को पूजता है। मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि सलमान को इसके बारे में नहीं पता था। मुझे ये बात इसीलिए पता है क्योंकि सलमान जब जोधपुर से वापस आए थे तो उन्होंने मुझे इसके बारे में बताया था। उस वक्त मैं उनके साथ रिलेशनशिप में थीं। सलमान खान जानवरों से बहुत प्यार करते है।
बिश्नोई समाज से माफी मांगना चाहती हूं- सोमी अली
अगर बिना जाने सलमान ने कोई गलती कर दी है तो क्या सिर्फ उस इलाके में सलमान खान ही हैं जिसने शिकार किया था। बाकी लोग क्या शिकार नहीं करते हैं। बता दें कि सोमी अली बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगना चाहती है। साथ ही सोमी अली ने कहा कि क्या सलमान को मारने से वो काला हिरण वापस आ जाएगा? ये कैसा लॉजिक है। इसके अलावा सोमी ने कहा कि वो सलमान खान से बिल्कुल बात नहीं करना चाहती हैं। उनका सलमान से कोई संबंध और लेना देना नहीं हैं।
बिश्नोई समाज के अध्यक्ष का बयान
वहीं बिश्नोई समाज के अध्यक्ष देवेंद्र बिश्नोई ने कहा- झूठ बोलकर कोई भी बच नहीं सकता है। सलमान खान का पूरा परिवार झूठ बोल रहा है। सलमान को अब माफी नहीं मिलेगी। हम लोग पेड़ों और वन्यजीवों के लिए शहीद होते हैं। कोर्ट ने ही सलमान को दोषी ठहराया है।
सलीम खान का बयान
सलीम खान ने हाल में ही कहा था कि सलमान खान ने काले हिरण का शिकार नहीं किया था। उनका पूरा परिवार धमकियों से डरा हुआ है। सलीम खान ने कहा था कि हमारे निकलने-फिरने की आजादी खत्म हो गई है। पुलिस वाले जो कह रहे हैं वो सुनना पड़ रहा है। पुलिस वाले हमारे लिए ही ये कह करे हैं। सलमान खान ने किसी जानवर को नहीं मारा है। हम हिंसा नहीं करते हैं। Somy Ali