विज्ञापन
Sonarika Bhadoria: अपनी नन्ही परी को गोद में थामे सोनारिका बेहद खुश नजर आ रही हैं। यह तस्वीर मदरहुड की खूबसूरती को बयां करती है।

'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली सोनारिका भदौरिया इन दिनों अपनी बेटी के साथ खूबसूरत पल एन्जॉय कर रही हैं।

बेटी के 6 महीने पूरे होने पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी और मदरहुड जर्नी की कई खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन मां-बेटी की बॉन्डिंग हर तस्वीर में साफ झलक रही है।
अपनी नन्ही परी को गोद में थामे सोनारिका बेहद खुश नजर आ रही हैं। यह तस्वीर मदरहुड की खूबसूरती को बयां करती है।
मां बनने के बाद भी सोनारिका का ग्लैमरस अंदाज बरकरार है। बेटी के साथ बिताए गए ये पल बेहद खास नजर आ रहे हैं।

पूल के किनारे रिलैक्स करती सोनारिका का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीर में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।

खूबसूरत लोकेशन और सुकून भरे पल... सोनारिका की यह तस्वीर उनके फैंस का दिल जीत रही है।

प्रेग्नेंसी के दिनों में भी सोनारिका का स्टाइल और कॉन्फिडेंस देखने लायक था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

बेटी के लिए लिखी गई सोनारिका की भावुक पोस्ट भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। फैंस कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं।

साल 2024 में शादी और 2025 में बेटी के जन्म के बाद सोनारिका की जिंदगी का यह नया सफर उनके लिए बेहद खास बन गया है।

फ्लोरल ड्रेस हो या स्टाइलिश बीच लुक सोनारिका हर अंदाज में अपनी सादगी और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत रही हैं।

All Image- Social Media
विज्ञापन