Ram Charan - साउथ सुपरस्टार रामचरण शादी के 11 साल बाद बने पिता, घर में गूंजी नन्ही किलकारी
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:48 AM
Ram Charan Baby - साउथ सुपरस्टार रामचरण के घर में शादी के 11 साल बाद आई खुशियां। नन्ही किलकारी से गूंजा उनका घर और आंगन। अभिनेता रामचरण की पत्नी उपासना ने 20 जून की सुबह दिया एक बेटी को जन्म।
खबरों के मुताबिक रामचरण की पत्नी उपासना हैदराबाद के अपोलो अस्पताल (Apollo hospital, Hyderabad) में भर्ती है। जहां पर उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
शादी के 11 साल बाद पहली बार पिता बने राम चरण (Ram Charan)-
साउथ सुपरस्टार रामचरण और उपासना कामिनेनी की शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के 11 साल बाद ये दोनों पहली बार माता पिता बने हैं। बेटी के जन्म से इनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। खबर सामने आ रही है कि हॉस्पिटल से निकलने के बाद रामचरण पत्नी उपासना और बच्ची के साथ कुछ दिनों के लिए अपने पिता चिरंजीवी के घर पर शिफ्ट होंगे।
इस वजह से उपासना ने लिया 11 साल बाद मां बनने का फैसला -
एक इंटरव्यू के दौरान जब राम चरण की पत्नी उपासना से सवाल किया गया कि उन्होंने शादी के 11 साल बाद मां बनने का फैसला क्यों लिया तो इसके जवाब में उपासना ने कहा कि -" मैं बहुत खुश हूं। अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मैंने मां बनने का फैसला तब लिया जब मैं चाहती थी, ना कि तब जब समाज चाहता था। मुझे लगता है कि यह मेरे और राम हम दोनों के लिए सबसे अच्छा समय है। क्योंकि हम दोनों खुश हैं, आर्थिक रूप से मजबूत हैं, अपने बच्चे की देखभाल करने के लिए सक्षम है। यह मेरा और राम हम दोनों का म्यूच्यूअल डिसीजन था। हम दोनों ने कभी भी खुद पर परिवार का या समाज का दबाव नहीं आने दिया। शादी के इतने साल बाद माता-पिता बनने का हमारा यह फैसला दिखाता है कि राम और मेरा रिश्ता कितना मजबूत है। हम दोनों एक दूसरे को कितनी अच्छी तरह समझते हैं और एक दूसरे का साथ देते हैं।"