साउथ सुपरस्टार रामचरण ने सुनाई गुड न्यूज, शादी के 10 साल बाद उनके घर गूंजेगी नन्ही किलकारी
भारत
चेतना मंच
12 Dec 2022 10:19 PM
साउथ सुपरस्टार रामचरण के घर से शादी के 10 साल बाद एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना (Ram Charan and Upasana) शादी के 10 साल बाद अब पहली बार पैरंट्स बनने वाले है। पूरे कोनिडेला परिवार की तरफ से इस खुशखबरी की आधिकारिक घोषणा की गई है।
साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रामचरण और उनकी पत्नी उपासना (Ram Charan and Upasana) की जोड़ी साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी जोड़ियों में से एक है। अब यह कपल पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहा है, तो जाहिर सी बात है ये खबर उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। जब से इस कपल के पैरंट्स बनने की खबर सामने आई है फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे हैं।
आज साउथ सुपरस्टार रामचरण (Ram Charan) और उनके पिता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा है कि -"श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं प्यार और आभार के साथ सुरेखा और चिरंजीवी कोनिडेला, शोभना और अनिल कामिनेनी।"