मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर को किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वे आउटडोर गेम्स में काफी दिलचस्पी रखती हैं। बता दें एक्ट्रेस ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। इसी के साथ वे पेंटिंग, पैराग्लाइडिंग और बंगी जम्पिंग में काफी इंट्रेस्ट रखती हैं। हालांकि इन दिनों मानुषी छिल्लर पेरिस में छुट्टियां मना रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की है। हाल ही में मानुषी ने एक फोटो शेयर करके सोशल मीडिया का तापमान बड़ा दिया है। मानुषी छिल्लर ने जो फोटो और वीडियो शेयर किया है उसमें वह गोल्डन वन पीस में नजर आ रहीं है । इसी के साथ उनकी ड्रेस हाई क्लीवेज है, जिससे उनकी सेक्सी पर्सनालिटी के फैंस दीवाने हो रहे हैं। मानुषी छिल्लर ने इसके साथ केप्शन दिया है 'pose' उनकी हॉटनेस के सब दीवाने हो रहे हैं ।
गौरतलब है कि मानुषी छिल्लर उस दौरान काफी फेमश हुई। जब उन्हें साल 2017 के नवंबर में चीन के सान्या शहर में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था, जिसके बाद मानुषी छिल्लर ने एनजीओ खोला । इस एनजीओ का ग्रामीण भारत में महिलाओं की मासिक धर्म स्वच्छता में सुधार करना है।
बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जल्दी ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में मानुषी संयुक्ता की भूमिका में नजर आने वाली हैं. फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं।