बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की 15 जून 2001 मे आई फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस और हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे लोकप्रिय फिल्मों में शामिल है । यह एक ऐसी फिल्म है जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया और यह काफी लंबे समय तक सिनेमाघरों में बनी रही, लेकिन अब इसकी रिलीज के 20 साल बाद इसके सीक्वल गदर2 का ऐलान किया गया है, जिससे सनी देओल के फैंस काफी खुश हैं, सनी देओल ने दशहरे के मौके पर खुद सोशल मीडिया के जरिए गदर टू का मोशन पोस्टर शेयर करके काफी समय से चली आ रही ख़बरों की पुष्टि कर दी है । खास बात यह है कि ग़दर एक प्रेम कथा के कई सीन अच्छे साबित हुए थे, जो आज भी सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं इसमें सबसे चर्चा में रहने वाला दृश्य वह है जब लाहौर में सनी देओल हैंडपंप उखाड़ते हैं । फिल्म में तारा सकीना के बेटे जीत का किरदार अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने निभाया था जो जीनीयस फिल्म से बतौर लीड एक्टर डेब्यू कर चुके हैं और अब इस सीक्वल का हिस्सा भी है। वही अशरफ अली के किरदार में अमरीश पुरी ने यादगार परफॉर्मेंस दी थी और ग़दर एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता की अभूतपूर्व कहानी लिखी थी।
बताया जा रहा है कि गदर2 की सीक्वल का निर्देशन अनिल शर्मा ही करेंगे सनी देओल के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मूवी स्टार कास्ट का हिस्सा है। वहीं इस फिल्म की कहानी शक्तिमान तलवार ने लिखी है जो ग़दर एक प्रेम कथा के भी लेखक रह चुके हैं । वही यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी । अभिनेता सनी देओल ने मोशन पोस्टर शेयर करके लिखा कि दो दशकों के बाद आखिरकार इंतजार में खत्म हुआ, दशहरे के पावन पर्व पर गदर2 का मोशन पोस्टर हाजिर है । अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या यह फिल्म भी उतनी ही हिट साबित होगी जितनी पहले हुई थी लेकिन इसके लिए आपको अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा