सनी देओल बर्थडे: अभिनेता के जन्मदिन पर छोटे बेटे ने लुटाया खूब प्यार, प्यारी सी तस्वीर के साथ लिखा प्यारा संदेश

Picsart 23 10 19 08 24 59 493
locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar19 Oct 2023 01:58 PM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n\nआइए आज इनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं इनकी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें -\n\nसनी देओल (Sunny Deol) का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को पंजाब में हुआ था यह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के पुत्र हैं इनकी माता का नाम है प्रकाश कौर। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। बॉलीवुड में इन्होंने सनी देओल के नाम से काम करना शुरू किया और आज यह सनी देओल के नाम से ही मशहूर है।\n

सनी देओल का फिल्मी सफर-

\nइन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 में बॉलीवुड फिल्म बेताब (Betab) से की। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अमृता सिंह (Amrita Singh) नजर आई थी। इनकी पहली फिल्म सुपर डुपर हिट रही और इसके बाद से उन्होंने कई हिट फिल्मों में दमदार किरदार निभाए। इंडस्ट्री में इन्हें इनकी धाकड़ आवाज के लिए जाना जाता है। इन्होंने ज्यादातर एक्शन फिल्में की हैं। सनी देओल की आवाज और पर्सनालिटी जिस तरह से है, इसे देखकर यही लगता है कि यह एक्शन फिल्मों के लिए ही बने हैं। सनी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं जिनके एक एक डायलॉग लोगों की जुबान पर बसे हुए हैं। इनके धाकड़ अंदाज की वजह से इन्हें इंडस्ट्री में यंग एंग्री मैन के रूप में जाना जाता है।\n\nसनी देओल (Sunny Deol) द्वारा अभिनीत प्रमुख फिल्में हैं – बेताब (1983), सोनी महिवाल (1984), त्रिदेव (1989), चालबाज (1989), वर्दी (1990), क्रोध (1990), घायल (1990), दामिनी (1993), जीत (1996), बॉर्डर (1997), जिद्दी(1997), सलाखें (1998), अर्जुन पंडित (1999), दिल्लगी (1999), प्यार कोई खेल नहीं (1999), इंडियन (2001), गदर (2001), फर्ज (2001), द हीरो (2003)इत्यादि। इन सबके अलावा पी सनी देओल ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।\n\nअभी हाल ही में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने सिनेमा हाल में खूब गदर मचाया। फिल्म सुपर डुपर हिट हुई । अपने कैरियर के साथ अभिनेता इन दिनों अपने बेटो के करियर को भी सुधारने में लगे हुए हैं। इनके बड़े बेटे करण ने 2 साल पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। इस साल इनके छोटे बेटे राजवीर ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया है।\n

सनी देओल की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें –

\nसनी देओल (Sunny Deol) की पत्नी का नाम है पूजा देओल। इनके दो बच्चे हैं करण देओल व राजवीर देओल। सनी देओल की पत्नी को बॉलीवुड की चकाचौंध पसंद नहीं है इसलिए वह लाइन टाइम से दूर रहना ही पसंद करती हैं।\n\nजिस तरह से सनी देओल का फिल्मी कैरियर बेमिसाल रहा इनकी निजी जिंदगी में भी काफी तड़के लगे। फिल्मों में धाकड़ अंदाज में नजर आने वाले सुनील देओल असल जिंदगी में भी कुछ ऐसे ही हैं। लेकिन असल जिंदगी में इनका एक और पहलू भी देखने को मिलता है और वह है इनका रोमांटिक पहलू। शादीशुदा होने के बावजूद इनका बॉलीवुड के दो अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है। पहली बार इनका नाम जुड़ा था इनकी पहली फिल्म की हीरोइन अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ। सनी और अमृता के अफेयर की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। उस समय अमृता को नहीं पता था कि सनी शादीशुदा है। लेकिन जैसे ही अमृता सिंह को सनी देओल की शादीशुदा जिंदगी के बारे में पता चला तो उन्होंने इनसे अपना दामन छुड़ा लिया। इसके बाद इनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के साथ भी जुड़ा था हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया। फिलहाल अभी इनकी निजी जिंदगी काफी खुशहाल चल रही है।\n\nआज अभिनेता के जन्मदिन पर हम इनकी लंबी आयु स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।\n\nGulshan Grover Birthday Special- गुलशन ग्रोवर को इस वजह से बच्चों के साथ रोल निभाना नहीं है पसंद !","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/10/Picsart_23-10-19_08-24-59-493.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/10/Picsart_23-10-19_08-24-59-493.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2023-10-19T13:58:11+05:30","dateModified":"2023-10-19T13:58:11+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि