
Entertainment News : अगर आप डिजिटल स्क्रीन पर मनोरंजन की तलाश में हैं तो यह हफ्ता आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। देसी स्वाद से लेकर इंटरनेशनल थ्रिल तक, हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कई बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज और फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं। टीवीएफ की 'पंचायत सीजन 4' से लेकर नेटफ्लिक्स की हिट कोरियन सीरीज 'स्क्विड गेम सीजन 3' तक, आपकी स्क्रीन पर रोमांच, हास्य और रहस्य का शानदार मिश्रण तैयार है। प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज़्नी+ हॉटस्टार और जियो सिनेमा जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स इस हफ्ते कंटेंट की दौड़ में किसी से पीछे नहीं हैं। चलिए, आपको बताते हैं कौन-कौन सी नई पेशकशें इस हफ्ते आपकी वॉचलिस्ट में जगह बनाने वाली हैं।
गांव की सादगी, राजनीति की गहराई और किरदारों की आत्मीयता के लिए पहचानी जाने वाली ‘पंचायत’ सीरीज का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज़ के लिए तैयार है। चंदन रॉय, जितेंद्र कुमार और नीना गुप्ता जैसे कलाकारों की वापसी के साथ इस बार कहानी पंचायत चुनावों की गहमागहमी पर केंद्रित होगी। 23 जून की रात से ही यह सीरीज प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी।
राम कपूर और मोना सिंह एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं, इस बार एक रहस्यमयी सस्पेंस थ्रिलर में। ‘मिस्ट्री’ नाम की यह सीरीज अपने नाम के अनुरूप रोमांचक घटनाओं और हल्की-फुल्की कॉमेडी के मेल से दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है। सह भूमिकाओं में शिखा तलसानिया और क्षितिज दाते नजर आएंगे।
दुनियाभर में तहलका मचाने के बाद ‘स्क्विड गेम’ अपने तीसरे और संभावित आखिरी सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इस कोरियन सीरीज में एक बार फिर से जानलेवा खेल, मनोवैज्ञानिक तनाव और सामाजिक विडंबनाओं की झलक देखने को मिलेगी। इसे 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों में पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुकी है। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है, जिससे दर्शक इसे फिर से देख सकते हैं या पहली बार आराम से घर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं।
काउंट डाउन – 25 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में विज्ञान और थ्रिल का समावेश है।
आयरन हार्ट – मार्वल यूनिवर्स से जुड़ी यह सीरीज 25 जून को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है, जिसमें एक युवा सुपरहीरो की नई कहानी को पेश किया गया है। Entertainment News