‘इश्कबाज’ अभिनेत्री जल्द बनेंगी दुल्हनिया, जाने कौन हैं दूल्हे राजा
Surbhi Chandna Wedding Special
भारत
चेतना मंच
26 Feb 2024 07:04 PM
Surbhi Chandna Wedding Special : टेलीविजन की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) जल्द ही अपने बचपन के प्यार करण शर्मा (Karan Sharma) संग शादी करने वाली है। लगातार दोनों की शादी से जुड़ी खबरे आती जा रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने अपने मंगेतर संग खूबसूबरत तस्वीरें शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस उनकी जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं।
Surbhi Chandna Wedding Special
बी टाउन में शादी के महीने की शुरूआत हो चुकी है। अभी हाल ही में रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने एक दूसरे संग सात फेरे लिए हैं। वहीं टेलीविजन अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने भी अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से शीदी की थी। शादी के इस मौसम में अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna)भी बेहद जल्द दुल्हनिया बनने वाली हैं।
जोरों शोरों से चल रही हैं तैयारियां
अभिनेत्री सुरभि चंदना और करण शर्मा (Surbhi Chandna And Karan Sharma) की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। शादी से पहले दोनों कपल को रोमांटिक डिनर पर जाते हुए स्पॉट किया गया। पर्पल बॉडी-फिट टॉप और डेनिम जींस पहनी सुरभि अपनी खूबसूरती से चमक बिखेरती नजर आई वहीं करण ब्लैक शर्ट और बैगी डेनिम जींस पहने काफी हैंडसम लग रहे थे।
मार्च में होगी सुरभि चंदना की शादी
आपको बता दें ‘इश्कबाज’ की फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना और उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड (Long Time Boyfriend) करण 1 और 2 मार्च 2024 को हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। दोनों एक दूसरे संग गुलाबी शहर जयपुर में सात फेरे लेंगे।
13 साल बाद करने जा रहे हैं शादी
सुरभि और करण एक-दूसरे को करीब 13 साल से डेट कर रहे हैं। लम्बे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी रचाने का फैसला लिया है। सुरभि और करण अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
कौन है करण शर्मा?
टेलीविजन की हसीना सुरभि चंदना के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा (Karan Sharma) जाने-माने बिजनेसमैन (Business Man) हैं। जो कि लाइमलाइट (Lime Light) से बेहद दूर रहना ही पसंद करते हैं। सुरभि संग करण की पहली मुलाकात एक पार्टी के कॉमन फ्रेंड (Common Friend) की वजह से हुई थी जिस दौरान दोनों की दोस्ती हुई औऱ धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठें। सुरभि चंदना, करण शर्मा के जन्मदिन (Birthday) के खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते का खुलासा किया था।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।