सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल से ब्रेकअप की खबर को किया कंफर्म, कहा- पर प्यार बाकी है
सुष्मिता सेन का बॉयफ्रेंड के साथ हुआ ब्रेकअप (PC instagram)
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:29 PM
बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों अपनी वेब सीरीज आर्या 2 के लिए खूब वाहवाही लूट रही हैं। सुष्मिता की एक्टिंग को फैन्स के साथ ही साथ क्रिटिक्स ने भी पसंद किया है। इसी के साथ उनकी सर्जरी को लेकर भी उन्हें काफी कुछ ट्रोलर से सुनना पड़ा । अब इन सबके बीच सुष्मिता सेन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसी बात बोल दी है कि वो खूब चर्चा में बनी हुईं हैं। बताते चले मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि सुष्मिता सेन का उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप हो गया है। यही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद रोमहन शॉल अपने दोस्त के घर रहने चले गए हैं। सुष्मिता सेन और उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शाल का ब्रेक-अप हो गया हैl सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी हैl उन्होंने रोहमन शाल के साथ एक तस्वीर शेयर कर इस बारे में बताया हैl सुष्मिता सेन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'हमने एक दोस्त के तौर पर शुरुआत की और हम फिर से दोस्त बन गए। हमारा रिश्ता बहुत पहले खत्म हो गया था लेकिन प्यार अभी भी है। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मैं आपसे दिल से प्यार करती हूंl' सुष्मिता सेन ने इसे कई लोगों को टैग किया हैl उन्होंने लिखा है, 'अब अफवाहों की जगह नहींl'
सुष्मिता सेन की यह पोस्ट वायरल हो गई हैl इसपर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी हैl सुष्मिता सेन फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता हैl सुष्मिता सेन रोहमन शाल के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में थीl वह उनसे उम्र में 15 साल छोटे हैं लेकिन अब उनका ब्रेक-अप हो गया हैl सुष्मिता सेन को दो बेटियां हैं।सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ताज जीत चुकी हैl वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl सुष्मिता सेन अक्सर अपने अफेयर को लेकर खबरों में रही हैl उनके रिश्ते जीवन में कभी सफल नहीं हुए हैl