
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टीवी के प्रसिद्ध सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसी चर्चा हो रही थी कि शो के मुख्य किरदार जेठालाल, जिन्हें दिलीप जोशी निभा रहे हैं, शो को छोड़ने वाले हैं। कहा जा रहा था कि दिलीप और शो के निर्माता-प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के बीच झगड़े हो रहे हैं। इस विवाद के दौरान दिलीप जोशी ने असित मोदी का कॉलर पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी भी दे डाली।