Tarla Trailer Release: आखिर रोटी गोल ही क्यों होती है, सवाल का जवाब है हुमा कुरैशी की फिल्म 'तरला'
भारत
चेतना मंच
24 Jun 2023 06:25 PM
Tarla Trailer Release: हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म 'तरला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये एक बायोपिक फिल्म है, जो कुकिंग बुक राइटर, फूड राइटर और शेफ़ तरला दलाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी इस फिल्म में तरला दलाल का किरदार निभा रही है। यह फिल्म 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होगी।
पीयूष गुप्ता (Piyush Gupta) के निर्देशन में बनी तरला दलाल की बायोपिक फिल्म ' तरला (Tarla) को रॉनी स्कूरवाला , अश्विनी अय्यर और नितेश तिवारी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में हुमा कुरेशी के अलावा शारीब हाशमी, अमरजीत सिंह, राजीव पांडे और भारती अचरेकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Tarla Trailer Release:
आज फिल्म तरला का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि -"यह यहां है, जिंदगी में कुछ करने की खास रेसिपी। आप भी नोट कर लीजिए। ट्रेलर रिलीज हो गया है। "
ट्रेलर में देखने को मिला है कि शारीब और हुमा पति-पत्नी के रोल में है। कहानी की शुरुआत दोनों की शादी से होती है। इसके बाद तरला की उलझनों को दिखाया गया है कि वो अपनी लाइफ में क्या करना चाहती है। और अंत में वो इस निष्कर्ष पर पहुंचती है कि वो कुकिंग क्लासेस शुरू करेगी। पूरी जर्नी में उसने तमाम मुश्किलों का किस तरह से सामना किया, अपनी उलझन को दूर कर मंजिल तक कैसे पहुंची? इसी को एक प्यारी कहानी के रूप में दर्शाया गया है।"
फिल्म 'तरला' का ट्रेलर काफी इंटरेस्टिंग है। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह फिल्म दर्शकों को कितनी इंटरेस्टिंग लगती है। फिलहाल इस फिल्म को आप 7 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee 5 पर देख सकेंगे।