टेलीविजन की फेवरेट बहू 'अनुपमा' का प्रधानमंत्री से है ये खास कनेक्शन
Anupama
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:46 PM
Anupama : अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) टेलीविजन दुनिया की मशहूर अदाकारा में से एक है। स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में रूपाली गांगुली ने अपने जबरदस्त किरदार से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' (Anupama) टेलीविजन का इतना पसंदीदा शो है कि आज रुपाली गांगुली सफलता की हर बुलंदियों को छू चुकी हैं। रुपाली गांगुली अपने दमदार किरदार से दर्शकों का बेशुमार प्यार बटोरती है। रुपाली गांगुली को कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि रुपाली गांगुली का प्रधानमंत्री मोदी से भी खास कनेक्शन हैं।
Anupama
Rupali Ganguly देश की सबसे पसंदीदा बहू हैं जो टेलीविजन का शो 'अनुपमा' में Anupama का किरदार निभाकर टीआरपी चार्ट पर जबरदस्त धूम मचाती हैं। 'अनुपमा' ना केवल टेलीविजन की सबसे बड़ी स्टार है बल्कि एक घरेलू नाम है जिसे हर कोई जानता है। रूपाली गांगुली स्टार प्लस शो Anupama में गुजराती बहू का किरदार निभाकर हर किसी की पहली पसंद बन चुकी हैं। शाह परिवार की इस बेटी ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है जिसके बाद लोग हक्के बक्के रह गए हैं। दरअसल Rupali Ganguly ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनके किरदार का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास कनेक्शन है।
प्रधानमंत्री से है खास कनेक्शन
एक इंटरव्यू के दौरान रूपाली गांगुली ने खुलासा करते हुए कहा था कि, 'अनुपमा' सीरियल में काम करते समय उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मदद ली थी। दरअसल रूपाली गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजराती भाषा स्टाइल से Anupama का लहजा सीखा है। जैसे प्रधानमंत्री मोदी हिन्दी भाषा में भाषण देते हुए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिसका स्टाइल गुजराती होता है, ठीक वैसे ही 'अनुपमा' भी गुजराती भाषा के स्टाइल के साथ हिन्दी बोलने की कोशिश करती हैं। रूपाली गांगुली का कहना है कि उन्होंने "माननीय प्रधानमंत्री से ये एक्सेंट लिया है।”
पीएम से मिल चुकी हैं रुपाली गांगुली
आपको जानकारी के लिए बता दें, दर्शकों की पसंदीदा बहू Anupama अपनी असल जिंदगी में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) से मिल चुकी हैं। हाल ही में हुए कंटेंट क्रिएटर्स अवॉर्ड (Content Creators Award) में रूपाली को इंवाइट किया गया था जिसका आयोजन राजधानी दिल्ली में किया गया है। Rupali Ganguly इस अवॉर्ड फंक्शन में जूरी बनकर शामिल हुईं थीं। जिसमें रूपाली की मुलाकात PM Modi से हुई थी। इस बात की जानकारी रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी थी । साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ भी की थी