Thalapathy Vijay Birthday Special- साउथ फिल्मों के स्टार बनने से लेकर फिल्मी लव स्टोरी तक, जानिए इस खास दिन पर इनसे जुड़ी कुछ खास बातें
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:48 AM
Thalapathy Vijay Birthday Special- साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ था। इनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-
थलापति विजय के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें -
साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने अपने कैरियर की शुरुआत मात्र 10 साल की उम्र में ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कर दी थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इन की पहली फिल्म थी 'वैत्री'। 18 की अवस्था में इन्हें पहली बार बतौर लीड एक्टर काम करने का मौका मिला। तब से अब तक लेकर इन्होंने साउथ इंडस्ट्री की 65 से भी अधिक फिल्मों में लीड एक्टर का किरदार निभाया। ₹500 से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले थलापति विजय का नाम आज साउथ इंडस्ट्री में सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाले अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में थलापति विजय के नाम से पॉपुलर अभिनेता का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। ये न केवल एक्टिंग में माहिर है, बल्कि सिंगिंग और डांसिंग में भी इनका कोई जवाब नहीं।
थलापति विजय की लव लाइफ से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग बातें -
अभिनेता थलापति विजय (Thalapathy Vijay Marriage) ने साल 1999 में संगीता सोरनालिंगम के साथ शादी रचाई। इनकी और संगीता की यह लव मैरिज थी। इनकी प्रेम कहानी बहुत ही फिल्मी है, क्योंकि अभिनेता विजय को अपनी किसी को-स्टार अथवा फीमेल फ्रेंड के साथ प्यार नहीं हुआ था। बल्कि उन्हें अपनी एक फीमेल फैन को पहली नजर में देखते ही प्यार हो गया था।
बात उन दिनों की है जब थलपति विजय कोई बहुत बड़े स्टार नहीं थे। इनकी एक फैन संगीता जो कि लंदन में रहती थी, इनसे मिलने के लिए इंडिया आई थी। अभिनेता को जब यह बात पता चली तो यह इतने एक्साइटेड हुए कि उन्होंने अपनी इस फीमेल फैन को घर पर इनवाइट कर लिया। धीरे-धीरे इन दोनों की दोस्ती हुई और प्यार परवान चढ़ने लगा। बाद में अभिनेता ने संगीता के साथ शादी रचाई।