
एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडणेकर मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगी। इस फिल्म में भूमि पेडणेकर के अलावा कुशा कपिला, शिवानी और बिग बॉस 13 फेम अभिनेत्री शहनाज गिल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगी। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता करण कुंद्रा का कैमियो रोल देखने को मिलेगा।View this post on Instagram