
The Great Indian Kapil Show : शुरुआत से ही दर्शकों के पेट में गुदगुदी पैदा करने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कदम जब भी स्टेज पर पड़ते हैं तो लोगों के पेट में हंसते-हंसते दर्द पैदा हो जाता है। अपने मजाकिया अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले कपिल शर्मा देशभर के लोगों के दिल में राज करते हैं। कुछ समय पहले ही कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने नेटफिलिक्स पर अपने कदम जमाते हुए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) की शुरुआत की थी। जिसमें हमने कई सितारों के साथ कपिल और उनकी टीम को खूब मौज-मस्ती करते हुए देखा। ऐसे में इस हफ्ते कपिल शर्मा के नए शो में भारत की बेटियां चार चांद लगाने वाली है।