
The Kashmir Files : कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) की जितनी चर्चा है उससे (The Kashmir Files) कहीं ज्यादा चर्चा इस फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की है। कम बजट में बनी ये फिल्म ना सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी जीत रही है। फिल्म में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन की जमकर हो रही है। विवेक रंजन अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और लेखक हैं, ये बात तो अब तक सब जान की गए होंगे, लेकिन क्या आपको पता है विवेक अग्निहोत्री कभी छप्पर के बने घर में रहते थे। जी हां, आइए जानते हैं विवेक अग्निहोत्री के बारे में कुछ ऐसी ही अनसुनी बातें।
दरअसल, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर एक अखबार में छपी उस खबर को शेयर किया, जिसमें उनके पिता डॉ. प्रभुदयाल अग्निहोत्री का जन्म हुआ था। यह घर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में धन्यौरा गांव में स्थित था।
विवेक अग्निहोत्री ने इस अखबार की इस खबर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''यह हमारा पुश्तैनी घर है, जहां मैं पला-बढ़ा हूं। हमारे पास कुछ नहीं था। हमारे घर में दीवारें भी नहीं। लेकिन मेरे दादाजी ने हमें सरस्वती की पूजा कराई और मेरे पिता कुलपति बने और सभी कालिदास और वेदों का अनुवाद किया। सरस्वती की वजह से ही मैं #TheKashmirFiles बना सका।
[caption id="attachment_19156" align="alignnone" width="700"]
The Kashmir Files[/caption]
विवेक ने आगे लिखा, ''यह वह #NewIndia है जिसका मैंने सपना देखा था, जहां वंचित भारतीय सशक्त हैं। और मुझे खुशी है कि मैं अपने जीवनकाल में ऐसा होते देख रहा हूं। जब आपके पास दूरदर्शी और प्रतिबद्ध नेतृत्व होता है तो सबसे वंचितों को सशक्त बनाया जाता है।''
बता दें, शाहजहांपुर के धन्यौरा गांव में विवेक रंजन अग्निहोत्री के पिता डॉ. प्रभु दयाल अग्निहोत्री का जन्म हुआ था। हालांकि, बाद में वे अपना घर बेचकर मुंबई चले गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक का जन्म तो यहां नहीं हुआ, लेकिन वह अपने पिता के साथ बचपन में धन्योरा और यहां की गलियों में खेले।
विवेक अग्निहोत्री ने हाल में ही एक ट्वीट कर खुद के शाहजहांपुर का मूल निवासी होने की जानकारी दी थी। विवेक ने बताया था कि वे तिलहर के गांव धन्योरा के निवासी हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सदर तहसील के पिंगरा-पिंगरी गांव में विवेक के पिता डॉ. पीडी अग्निहोत्री के नाम पर कृषि योग्य भूमि अभिलेखों में दर्ज है।
विवेक रंजन अग्निहोत्री फिल्म द कश्मीर फाइल्स बनाकर चर्चा में आ गए हैं। ये फिल्म कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय पर बनी है। फिल्म में कश्मीरी पंडियों के दर्द को दिखाया गया है। फिल्म में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती के अभिनय की खूब सराहना की जा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बड़ा धमाका कर रही है।विवेक अग्निहोत्री ने जल्द की इसकी सीरीज बनाने का ऐलान भी किया है।