The Kerala Story : विवादों से हुई जमकर पब्लिसिटी !
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:32 AM
वैसे तो बॉलीवुड में धर्म से जुड़े विषयों पर पहले भी कई फ़िल्में बन चुकी हैं और फ़िल्मी जगत से लेकर न्यूज़ चैनलों पर इस मुद्दे पर काफी तीखी बहस भी देखी जा चुकी हैं लेकिन एक धर्म विशेष पर बनी The Kerala Story सिर्फ धर्मान्तरण को ही नहीं बल्कि युवतियों को ब्रेन वाश कर एक आतंकी संगठन में भेजे जाने की सच्ची घटनाओं को भी दिखाती है।
यही कारण है कि कई राजनेताओं और धार्मिक समुदाय के लोगों ने इस फ़िल्म की सत्यता पर सवाल खड़े किये और इसकी रिलीज़ पर भी रोक लगाने को कहा। हालांकि कई विवादों में घिरने के बाद आज यह फ़िल्म The Kerala Story अधिकांश सिनेमा घरों में रिलीज़ हो चुकी है। तो चलिए जानते हैं इस फ़िल्म से जुड़ी कई ऐसी बातों को जिन्होंने इसे ख़ास बनाया।
विवादों ने किया फ़िल्म का प्रचार
अक्सर फ़िल्म के कलाकार अलग -अलग शोज में जाकर या फैंस के बीच जा कर अपनी फ़िल्म की पब्लिसिटी करते हैं लेकिन The Kerala Story के ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद ही इस फ़िल्म को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकायें लगना शुरू हो गयीं थीं। लेकिन 2 मई के दिन ही सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि इन याचिकायों पर कोई भी सुनवाई नहीं होगी और फ़िल्म तय दिन पर ही रिलीज़ हो सकेगी। ऐसे में इन विवादों ने ही फ़िल्म का काफी प्रचार प्रसार कर दिया।
The Kerala Story
फ़िल्म को रिलीज़ करने से पहले JNU में भी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी और वहाँ फ़िल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने बताया कि जो आंकड़े इस फ़िल्म में दिखाए गए हैं वे सत्य हैं और पूरी रिसर्च के बाद ही इस फ़िल्म में शामिल किये गए हैं।
इस फ़िल्म को केरल में भी आज रिलीज़ किया गया है। हालांकि किसी भी तरह के बवाल को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से चाक चौबंद की गयी है। इस फ़िल्म के कारण केरल के मुख्य्मंत्री विजयन ने भी फ़िल्म निर्माताओं पर काफी नाराजगी व्यक्त की थी क्योंकि उनका मानना है कि फ़िल्म में झूठे आंकड़े व असत्य घटनाएं दिखायी गयी हैं। इस फ़िल्म में पहले यह बताया गया था कि लगभग 32 हजार महिलाओं को धर्म परिवर्तन के बाद ISIS में शामिल किया गया था लेकिन बढ़ते विवाद के कारण मंगलवार के दिन यूट्यूब पर यह आंकड़ा 3 कर दिया गया था।