बेवफा पति और साज़िशों संग काजोल की कोर्ट रूम में वापसी, The Trial 2 की रिलीज डेट आई सामने
भारत
RP Raghuvanshi
07 Aug 2025 04:23 PM
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर ओटीटी पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। साल 2023 में रिलीज़ हुए वेब सीरीज़ 'The Trial' के पहले सीज़न को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, और अब उसी कहानी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 'The Trial Season 2' की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। काजोल इस सीज़न में फिर से वकील नोयोनिका के किरदार में नज़र आएंगी।
प्यार, धोखा और कानून के बीच फंसी नोयोनिका की ज़िंदगी
पहले सीजन में दिखाया गया था कि नोयोनिका ने अपने पति के लिए अपने वकील का करियर छोड़ दिया था, लेकिन बाद में वही पति एक स्कैम में फंस जाता है और उसकी सच्चाई सामने आने लगती है। अब दूसरे सीज़न में कहानी और भी ज़्यादा पेचीदा होने वाली है। बेवफाई, साज़िशें और कानूनी लड़ाई के बीच नोयोनिका एक बार फिर कोर्ट रूम में वापसी करती है, लेकिन इस बार हालात कहीं ज़्यादा मुश्किल हैं।
अनाउंसमेंट वीडियो में दिखा काजोल का गुस्सैल अंदाज़
जियो सिनेमा ने इस सीरीज का ऐलान एक मज़ेदार और तीखे एटीट्यूड वाले वीडियो के ज़रिए किया है। वीडियो में काजोल हाथ में एक कार्ड लिए गुस्से में कहती हैं – "मैं लगातार काम कर रही हूं, कितनी बार कमबैक करूंगी?" जैसे ही उन्हें क्यू कार्ड पलटने के लिए कहा जाता है, उस पर लिखा होता है – "मैं एक बार फिर से The Trial Season 2 के साथ लौट रही हूं।" काजोल का ये एंग्री और कॉन्फिडेंट अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आया।
The Trial Season 2 को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि इस लीगल ड्रामा सीरीज़ का दूसरा सीज़न 19 सितंबर 2025 को JioCinema (पूर्व में Disney+ Hotstar) पर स्ट्रीम होगा। इसका टैगलाइन है – "प्यार, कानून और धोखा" – जो खुद में ही दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा देता है।
क्या फिर से नोयोनिका लड़ेगी उस रिश्ते के लिए, जिसने उसे तोड़ा?
\r\nThe Trial Season 2 को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि इस लीगल ड्रामा सीरीज़ का दूसरा सीज़न 19 सितंबर 2025 को JioCinema (पूर्व में Disney+ Hotstar) पर स्ट्रीम होगा। इसका टैगलाइन है – \"प्यार, कानून और धोखा\" – जो खुद में ही दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा देता है।\r\n
क्या फिर से नोयोनिका लड़ेगी उस रिश्ते के लिए, जिसने उसे तोड़ा?
\r\nअब सबसे बड़ा सवाल ये है – क्या नोयोनिका एक बार फिर उसी पति के लिए अदालत में खड़ी होगी जिसने उसे धोखा दिया? या इस बार वो सिर्फ अपने लिए लड़ेगी? इस सवाल का जवाब हमें सीज़न 2 में मिलेगा, जो पहले से भी ज़्यादा भावनात्मक, तीखा और रोमांचक होने वाला है।\r\n\r\n‘ऐसा पहली बार हुआ है 18-19 सालों में’ –सलमान खान के डायलॉग से शुरू हुआ Bigg Boss 19 का धमाकेदार ट्रेलर","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/08/Picsart_25-08-07_16-18-49-328.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/08/Picsart_25-08-07_16-18-49-328.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-08-07T16:23:23+05:30","dateModified":"2025-08-07T16:23:23+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}