Bollywood Songs : बॉलीवुड में कई गाने ऐसे भी बने जिनकी कीमत बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा
भारत
RP Raghuvanshi
04 Feb 2022 04:58 PM
भारत
RP Raghuvanshi
04 Feb 2022 04:58 PM
मौजूदा समय में बाॅलीवुड खरबों रुपयों की इंडस्ट्री हो चुकी है। हर साल कई फिल्में 100 करोड़ रुपए से अधिक में बनती हैं और अरबों रुपए कमा डालती हैं। जिसमें कई तरह के खर्चें होते हैं। जिनमें कुछ गाने भी ऐसे होते हैं जिनको फिल्माने में लाखों करोड़ों रुपयों का खर्चा किया जाता है। हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की न सिर्फ फिल्म बल्कि 'पुष्पा' (Pushpa) के गानों ने भी खूब वाहवाही लूटी है। पुष्पा का 'श्रीवल्ली' (Srivalli) सॉन्ग का बुखार तो अभी भी दर्शकों से लेकर सेलिब्रिटी तक के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अल्लू अर्जुन और रश्मिका का 'श्रीवल्ली' सॉन्ग अब तक के सबसे महंगे गानों की लिस्ट में शुमार हो चुका है। आज हम आपको बॉलीवुड के सबसे महंगे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर करोड़ों खर्च किए गए हैं।
'रामलीलाः गोलियों की रासलीला'
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीलाः गोलियों की रासलीला' काफी हिट हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया 'राम चाहे लीला' गाना 6 करोड़ रुपये की लागत में बनकर तैयार हुआ था।
धूम 3
विजय कृष्णा आचार्य द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धूम 3' के गाने 'मलंग' का बजट भी बहुत ज्यादा रहा। गाने को शूट करने में लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस गाने को आमिर खान और कटरीना कैफ पर फिल्माया गया। गाने में डांस करने के लिए 200 डांसर्स और जिमनास्ट को बुलाया गया था और हर व्यक्ति के लिए कस्टमाइज ड्रेस की व्यवस्था की गई थी।
बॉस
एंथनी डिसूजा द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म 'बॉस' का गाना 'पार्टी ऑल नाइट' बॉलीवुड का अब तक का सबसे महंगा गाना है। अकेले इस गाने को शूट करने में लगभग छह करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस गाने को हनी सिंह ने गाया है, जिसे अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा के ऊपर फिल्माया गया है। इस गाने में डांस करने के लिए 600 विदेशी डांसर्स को बुलाया गया था। यही वजह है कि इसका बजट बहुत ज्यादा रहा।
RRR
डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही बिग बजट मूवी RRR काफी समय से खबरों में बनी हुई है। कभी इसके शूटिंग लोकेशन्स तो कभी फिल्म के स्टार्स सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। खबर है कि फिल्म में एक गाने को बनाने में छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा गाना होने वाला है।
2.0
रजनीकांत केवल साउथ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की फिल्मों में भी काफी सक्रिय नजर आते हैं। इनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फिल्म 2.0 का गाना 'तू ही रे' अबतक का सबसे महंगा गाना है। इसे फिल्माने में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। यह एक रॉबोटिक फिल्म थी।
हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' के गाने 'सैटरडे सैटरडे' को शूट करने में लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए थे। गाने को शूट करते समय ड्रेस और सेट का खास ध्यान रखा गया था, जिससे इसका बजट ज्यादा रहा।
Read Also: World Cancer day- कैंसर दिवस मनाने के लिए 4 फरवरी की तारीख को ही क्यों चुना गया?