Tiger 3 Day 15 Collection: 15वें दिन सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का धमाल, जानिए रविवार का कलेक्शन
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:05 AM
Tiger 3 Day 15 Collection: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। जैसा कि आप सभी जानते हैं टाइगर सीरीज सलमान खान के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक है। ऐसे में इसके तीसरे पार्ट यानी टाइगर 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन हर तरफ अभी भी इस फिल्म के चर्चा छाई हुई है। आइए जानते हैं फिल्म 'टाइगर 3' के लिए तीसरा रविवार कैसा रहा ?
Tiger 3 Day 15 Collection: तीसरे रविवार को बढ़ी फिल्म की कमाई :
सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 ने अब तक पूरे भारत में अलग-अलग भाषाओं में कल 271.09 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले हफ्ते में 187.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 67.22 करोड़ रुपए का था। तीसरे हफ्ते के वीकेंड यानी शनिवार को फिल्म ने 5.77 करोड रुपए का कारोबार किया। वही फिल्म के रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे रविवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला। तीसरी रविवार को फिल्म ने पूरे भारत में अलग-अलग भाषाओं में 6.65 करोड रुपए की कमाई की।
फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो दर्शको का आया बेहद पसंद :
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' से जुड़ी सबसे स्पेशल बात यह थी कि इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का कैमियो देखने को मिला। साल 2023 की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में सलमान खान ने 'टाइगर' के रूप में कैमियो किया था। फिल्म पठान में शाहरुख खान का एक डायलॉग था कि- ' जब-जब टाइगर को पठान की जरूरत पड़ेगी, तब तक पठान वहां मौजूद होगा।' सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' मे शाहरुख खान ने पठान के रूप में ही कैमियो किया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया है।
अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता को तोहफे में दिया अपना जूहू वाला बंगला ‘प्रतीक्षा