रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में जुड़ा टाइगर श्रॉफ का नाम, सिंघम अगेन से लुक हुआ रिवील
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:55 AM
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में टाइगर श्रॉफ : काफी दिनों से यह खबर सुनने में आ रही थी कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। अब इस खबर की पूरी तरह से पुष्टि हो गई हैं। बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी ने खुद एसीपी सत्या के रूप में टाइगर श्रॉफ को अपने कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बताते हुए सिंघम अगेन के लिए इंट्रोड्यूस करवाया है।
सिंघम 2 से टाइगर श्रॉफ का पहला लुक आया सामने :
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम सीरीज के पहले दो पार्ट सुपर डुपर हिट हुए हैं। अब इसका तीसरा पार्ट 'सिंघम अगेन' (Singham Again) आने वाला है। सिंघम के पहले दो पार्ट में जहां अभिनेता अजय देवगन ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दर्शकों को एंटरटेन किया, वहीं अब इसके तीसरे पार्ट में रोहित शेट्टी ने इंडस्ट्री से ही 2 और बड़े चेहरों को अपने कॉप यूनिवर्स में शामिल किया है।
रोहित शेट्टी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पहले ही 'लेडी सिंघम' के रूप में दर्शकों से रूबरू करा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 'सिंघम अगेन ' से दीपिका का लुक भी रिवील किया था। अब दीपिका के बाद निर्देशक ने टाइगर श्रॉफ को बतौर एसीपी सत्या 'सिंघम अगेन ' का हिस्सा बताते हुए, उनका फिल्म से पहला लुक दर्शकों के सामने पेश किया है।
\n\nराज कुंद्रा की बायोपिक ‘UT 69’ के ट्रेलर में दिखा उनका जेल में बिताया पल, बताई मास्क पहनने की वजह","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-18-at-11.51.01-PM.jpeg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-18-at-11.51.01-PM.jpeg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2023-10-19T17:52:05+05:30","dateModified":"2025-11-30T07:55:35+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}