Indian Air Force के जज्बे को सलाम करती ये 5 फिल्में, अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें
भारत
चेतना मंच
08 Oct 2025 01:30 PM
हर साल 8 अक्टूबर को पूरे देश में भारतीय वायुसेना दिवस बड़े गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाता है। यही वो दिन है जब साल 1932 में भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी। आज भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर एयरफोर्स बन चुकी है राफेल, सुखोई जैसे आधुनिक फाइटर जेट्स और अतुलनीय जांबाजों के बलबूते पर। Indian Air Force Day के खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं हिंदी सिनेमा की 5 दमदार फिल्में जो भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और बलिदान को बेहद शानदार तरीके से दर्शाती हैं। ये सभी फिल्में OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं और Air Force Day पर देखना न भूलें। IndianAir Force Day
फाइटर (Fighter)
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर की 'फाइटर' एक एरियल एक्शन फिल्म है जिसमें भारतीय वायुसेना के पायलट्स के शौर्य और रणनीति को बड़े परदे पर उतारा गया है। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी न उतर पाई हो, लेकिन इसके एयर कॉम्बैट सीन और देशभक्ति की भावना आपको जरूर रोमांचित करेंगे। आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया (Bhuj)
1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित इस फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने गुजरात के भुज एयरबेस को दुबारा खड़ा किया वो भी सिर्फ 72 घंटे में, 300 गांव की महिलाओं की मदद से। ये फिल्म हिम्मत, रणनीति और देशप्रेम का अद्भुत उदाहरण है। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा ने अहम किरदार अदा किया है। भुज आप JioCinema / Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।
तेजस (Tejas)
कंगना रनौत की 'तेजस' भारतीय वायुसेना की महिला फाइटर पायलट्स पर आधारित एक प्रेरणादायक फिल्म है। यह फिल्म दिखाती है कि देश की बेटियां भी आसमान में दुश्मन से लोहा लेने में किसी से कम नहीं। कंगना का दमदार अभिनय और कहानी की पकड़ इसे जरूर देखने लायक बनाती है। तेजस आप Zee5 पर देख सकते हैं
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (Gunjan Saxena – The Kargil Girl)
गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना की वो पहली महिला अधिकारी थीं जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं। ये फिल्म उनके संघर्ष, साहस और सफलता की एक सच्ची कहानी है जो खासतौर पर आज की पीढ़ी को प्रेरित करती है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और पंकज त्रिपाठी ने बखूबी किरदार निभाया था।आप गुंजन सक्सेना Netflix पर देख सकते हैं।
2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक से प्रेरित यह फिल्म देश के दुश्मनों को जवाब देने की हवाई ताकत और रणनीति को दिखाती है। फिल्म में दमदार एक्शन और भावनाओं का मेल है। इसमें वरुण तेज अहम किरदार में नजर आए थे। ऑपरेशन वैलेंटाइन आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। IndianAir Force Day