तृप्ति डिमरी को मिला जन्मदिन का खास तोहफा,कार्तिक आर्यन ने दी खबर
Tripti Dimri Birthday Special
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:56 PM
Tripti Dimri Birthday Special : 'एनिमल' (Animal) फिल्म की फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) आज अपना जन्मदिन (Birthday) पहाड़ों पर सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2023 तृप्ति डिमरी के लिए बेहद खास रहा। 'एनिमल' फिल्म से छोटा सा किरदार निभाकर उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। फिल्म में सिर्फ कुछ देर का किरदार निभाकर तृप्ति ने नेशनल क्रश (National Crush) का टैग हासिल कर लिया था। चलिए तृप्ति के जन्मदिन (Birthay) के खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जान लेते हैं।
टेनिस प्लेयर बनना चाहती थीं एक्ट्रेस
दरअसल तृप्ति डिमरी को एक्टिंग (Acting) में किसी तरह की कोई दिलचस्पी (Interest) नहीं थी। तृप्ति टेनिस प्लेयर (Tennis Player) बनना चाहती थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वो कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी वो टेनिस प्लेयर बनना चाहती थी। पर किसी कारण से नहीं बन सकी। 'एनिमल' के बाद तृप्ति डिमरी को जबरदस्त पॉपुलैरिटी (Popularity) तो मिली ही साथ ही उनके अभिनय (Acting) को लेकर भी खूब तारीफ हुई।
एक्टिंग के लिए छोड़ा घर
जब तृप्ति ने एक्टिंग में आने का फैसला किया तो उनकी फैमिली इस बात के सख्त खिलाफ थी। जिसके कारण तृप्ति अपना घर छोड़कर मुंबई (Mumbai) आ गई जिसके बाद उन्हें काफी दिक्कतों (Struggle) का सामना करना पड़ा। लेकिन तृप्ति ने हार नहीं मानी और आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है।
'भूल भुलैया 3' में नजर आएगी तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी को उनके बर्थडे (Birthday) का खास तोहफा पहले ही मिल चुका है। दरअसल बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने सोशल मिडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि तृप्ति डिमरी 'भूल भूलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa3) में नजर आने वाली हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले कार्तिक ने ही फिल्म में विधा बालन की एंट्री का खुलासा किया था।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।