Tu Jhoothi Main Makkar Teaser- रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर करेंगे रोमांस, टीजर और टाइटल एक साथ हुए आउट
भारत
चेतना मंच
14 Dec 2022 09:15 PM
Tu Jhoothi Main Makkar Teaser- बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पहली बार एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। यूं तो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने अलग-अलग कई सुपरहिट फिल्में दी है, अब ये दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। आज इनकी अपकमिंग फिल्म का टाइटल और टीजर एक साथ आउट किया गया है।
रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार जिस फिल्म में एक साथ काम करने जा रहे हो उस फिल्म का नाम है "तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar)"। इस फिल्म के टाइटल के अनाउंसमेंट के साथ ही फिल्म का टीजर भी आउट कर दिया गया है। ये फिल्म 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके डायरेक्टर लव रंजन (Director Lov Ranjan) के निर्देशन में ये फिल्म बनी है।
जैसा की फिल्म का टाइटल है "तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar)' और जिस तरह से फिल्म के टीजर में देखने को मिलना है, उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह काफी मजेदार फिल्म होगी। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर दोनों ही बहुत उम्दा कलाकार है, ऐसे में इनकी केमिस्ट्री बेशक देखने में काफी बेहतरीन साबित होगी। दर्शक फिल्म के टीजर को देखकर, फिल्म से काफी उम्मीदें लगा बैठे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।