विवादों में घिरी Udaipur Files को मिली हरी झंडी, इस दिन होगी रिलीज
Udaipur Files
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:28 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:28 PM
Udaipur Files : बॉलीवुड फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ पर रोक लगाने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया है। 2022 में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित उदयपुर फाइल्स फिल्म को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिसे आज अदालत ने खारिज कर दिया। अब उदयपुर फाइल्स फिल्म तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता मोहम्मद जावेद, जो कन्हैयालाल मर्डर केस का एक आरोपी है, की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि, “फिल्म को रिलीज होने दीजिए यदि कोई आपत्ति है तो ट्रायल कोर्ट के सामने उठाई जाए।” कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस स्तर पर फिल्म पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं है और इस मुद्दे पर सुनवाई से भी इनकार कर दिया।
क्यों मच रहा है विवाद?
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर विवाद इसलिए गहराया है क्योंकि यह कथित तौर पर 2022 में हुए उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड की घटनाओं पर आधारित है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद समेत कुछ संगठनों ने आरोप लगाया है कि फिल्म में नूपुर शर्मा के बयान, ज्ञानवापी विवाद और धार्मिक समुदाय विशेष को टारगेट करने वाले दृश्य शामिल हैं जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ सकते हैं। इन्हीं आशंकाओं के चलते दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिनमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और सेंसर बोर्ड (CBFC) द्वारा दिए गए प्रमाण-पत्र को रद्द करने की मांग की गई है।
फिल्म निर्माताओं का पक्ष क्या है?
फिल्म के निर्माता और वकील इसे सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि इसका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है न कि किसी समुदाय को बदनाम करना। सुप्रीम कोर्ट में फिल्म की ओर से पेश वकील ने कहा कि, “फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी है, ऐसे में अब रोक लगाना अनुचित होगा।” Udaipur Files