Urfi Javed- उर्फी जावेद ने लांघी सारी सीमाएं, शेल से शरीर ढकते आई नजर
भारत
चेतना मंच
08 Oct 2022 08:28 PM
सोशल मीडिया पर अपने हद से ज्यादा हॉट ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इस बार अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। ऊर्फी जावेद की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। ये किसी भी चीज का इस्तेमाल कर अपने लिए ड्रेस बना लेती हैं। कभी पतली वायर से शरीर ढककर कैमरे के सामने आ जाती है तो कभी सेफ्टीपिन से टॉप बना उसे पहनकर मीडिया में पोज देते नजर आती है।
इनके बिंदास हॉट अंदाज के लिए इन्हें काफी ट्रॉल भी होना पड़ता है। लेकिन ये बहुत बेबाक अंदाज से ट्रोलर्स को भी जवाब देते नजर आती है। इस बार तो उर्फी (Urfi Javed) ने हद ही पार कर दी है सोशल मीडिया पर इनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें ये टॉपलेस नजर आ रही है। इस वीडियो में और भी काफी मस्ती भरे मूड में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे उर्फी (Urfi Javed) ने ऊपरी हिस्से में कोई भी कपड़ा नहीं पहना है और शंख से अपने शरीर को रखते हुए नजर आ रही है। जबकि नीचे के हिस्से में उन्होंने नाम मात्र के कपड़े डाले हैं। उर्फी का यह अंदाज कुछ लोगों को तो पसंद आ रहा है लेकिन ज्यादातर लोग उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं।