Veena kapoor fake murder news: एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन पर पहुँच कर अपनी मौत को महज़ एक अफवाह बताया, कहा झूठी खबर से आहत हूँ
भारत
चेतना मंच
15 Dec 2022 04:17 PM
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस वीणा कपूर के मौत (Veena kapoor fake murder news) से जुड़ी हुई कई खबरें अलग-अलग प्लेटफार्म पर देखी गयीं और लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना दुःख भी व्यक्त किया। लेकिन एक्ट्रेस ने अचानक से पुलिस स्टेशन पर पहुँच कर इस मृत्यु की खबर को झूठा बताया और कहा कि वे बिल्कुल ठीक हैं।
मशहूर टीवी और फ़िल्म एक्ट्रेस वीणा कपूर के बारे में यह खबर आयी थी कि फ्लैट को हासिल करने के सिलसिले में उनके बेटे ने ही उन्हें पीट-पीट कर मार डाला था। इसके बाद से ही लोगों ने इस खबर को सच मानते हुए उनके सोशल मीडिया पर उपलब्ध पिक्चर्स पर RIP लिखना और शोक व्यक्त करना शुरु कर दिया था।
क्या है पूरे मामले (Veena kapoor fake murder news)का सच?
मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन पर पहुँच कर एक्ट्रेस वीणा कपूर ने यह साफ किया कि उनके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जुहू इलाके में रहने वाली एक और महिला जिनका नाम वीणा कपूर है, उनके बेटे सचिन कपूर ने उनकी हत्या की थी। नाम में समानता होने के कारण लोगों को यह समझ आया कि एक्ट्रेस वीणा कपूर के बेटे ने उनकी हत्या की है। इस खबर के बाद से लोगों ने उनके बेटे को ट्रोल करना और भला बुरा कहना भी शुरू कर दिया।
एक्ट्रेस वीणा कपूर ने बताया कि लोगों के फ़ोन उनके पास आने शुरू हो गए जिससे उन्हें काम पर फोकस करने में भी दिक्कत हो रही है। लोग उन्हें जीवत रहते श्रद्धांजलि दे रहे हैं जो कि काफ़ी दुःख पहुंचाने वाला है। उन्होंने मामले (Veena kapoor fake murder news ) को पूरी तरह से एक अफवाह करार दिया। मामले को दर्ज करने के बाद पुलिस ने उन अज्ञात लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है जिन्होंने यह झूठी खबर फैलाई है।