Vicky katrina Wedding- शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए जारी हुआ नया फरमान
Vicky katrina wedding
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
30 Nov 2025 10:01 PM
राजस्थान - विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 7 दिसंबर मंगलवार से इनकी शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। राजस्थान (Rajasthan) के माधोपुर (Madhopur) में स्थित सिक्स सेंसेज रेजॉर्ट (Six sense Resort) में बेहद शाही अंदाज में इनकी शादी की रस्में की जा रही है।
विकी और कैटरीना दोनों ने अपनी शादी (Vicky katrina wedding) को बेहद प्राइवेट रखने का फैसला किया है। यही वजह है कि इस शादी (vicky katrina wedding) को लेकर बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। खबरों के मुताबिक इस शादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा की सिक्योरिटी कंपनी कर रही है। चूंकि यह इस साल की सबसे चर्चित शादी है ऐसे में लोगो को शादी से जुड़ी हर खबर का बेसब्री से इंतजार है। फैंस शादी के वेन्यू से तस्वीरों और वीडियो के मिलने के इंतजार में है। लेकिन विक्की और कैटरीना इस बात को लेकर बेहद सजग हैं कि शादी से जुड़ी एक भी तस्वीर मीडिया में वायरल न हो पाए।
इसी से जुड़ी एक बेहद खास खबर सामने आई है। विक्की कैट की शादी (Vicky katrina wedding) में शामिल होने वाले मेहमानों से जुड़ा एक फरमान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से यह अनुरोध किया गया है कि वह शादी की किसी भी दशा में शामिल होने से पहले अपना मोबाइल फोन अपने कमरे में छोड़ कर आए।
मेहमानों के लिए लिखा गया खास नोट -
ट्विटर पर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के नाम से बने अकाउंट पर एक नोट शेयर किया गया है, जिसमे शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से खास अनुरोध किया गया है। शेयर किए गए इस नोट में लिखा है - ' आखिरकार आप सब यहां हैं। आशा करते हैं कि आप ने रणथंभौर के सफर का आनंद उठाया होगा। हमारे द्वारा आयोजित किए गए जलपान का आनंद लीजिए। अब आप आराम कीजिए और आगे आने वाली आनंद के लिए तैयार रहिए। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपना मोबाइल फोन (Mobile Phone) कमरे में छोड़ कर आए और किसी भी समारोह और कार्यक्रम के लिए तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें।' इन दोनों की शादी (Vicky katrina wedding) के खास मौके पर यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।