Bollywood News- विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम सिंह ' का ट्रेलर कल होगा रिलीज
Vicky Kaushal as Sardar Udham Singh (PC-India today)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
02 Dec 2025 03:29 AM
फिल्म जगत - फिल्मी फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता विकी कौशल(Vicky Kaushal) की आने वाली फिल्म 'सरदार उधम सिंह' (Sardar Udham Singh) की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में अभिनेता के लुक की झलक पहले ही सबके सामने आ चुकी है। यही नहीं फिल्म में इनके लुक की लोगों ने खूब सराहना भी की है। ऐसे में लोगों को बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।
फिल्म 'सरदार उधम सिंह' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार करने वाले दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। जी हां कल यानी 30 सितंबर गुरुवार को इस फिल्म का ट्रेलर ऑफिशियली रिलीज कर दिया जाएगा। हम सभी जानते हैं कि फैंस इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड है। ऐसे में हम आपके लिए खुशखबरी लेकर आए हैं कि अब आपको ज्यादा इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है कल ही आप इस फिल्म का ट्रेलर देख पाएंगे। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी खुद विकी कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है।
जानकारी के लिए आपको बता दे विकी कौशल(Vicky Kaushal) की नई फिल्म 'सरदार उधम सिंह' एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में फ्रीडम फाइटर सरदार उधम सिंह की लाइफ स्टोरी दिखाई है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा अभिनेत्री बनिता संधू मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है शूजित सरकार ने। जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी लहरी व शील कुमार हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।
कौन थे सरदार उधम सिंह -
सरदार उधम सिंह एक फ्रीडम फाइटर थे। इन्होंने साल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड (Jaliawala Bag Hatyakand) का बदला लेने के लिए ब्रिटिश अफसर को लंदन में गोली मार दिया था। इन्हीं की जीवन पर आधारित है फिल्म 'सरदार उधम सिंह'।