VIDEO: उर्फी जावेद का छोटा कपड़ा पहनना बना मुसीबत, हुई गिरफ्तार !
भारत
चेतना मंच
03 Nov 2023 08:43 PM
Urfi Javed Arrested: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में छाई। हमेशा अतरंगी कपड़े पहनने की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री उर्फी जावेद, अब इन्हीं अतरंगी कपड़ों की वजह से मुसीबत में घिर गई हैं।
सामने आया उर्फी जावेद का लेटेस्ट विडियो :
दरअसल ऊर्फी जावेद का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में उर्फी को मुंबई पुलिस की दो महिला कांस्टेबल गिरफ्तार करने पहुंची हैं।
गिरफ्तार करने पहुंची महिला कांस्टेबल से जब उर्फी सवाल करती है कि उन्हें गिरफ्तार क्यों किया जा रहा है तो इसके जवाब में वह महिला कांस्टेबल ने कहा कि 'छोटे कपड़े पहनने की वजह से उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है।'
एल्विश यादव के बाद अब उर्फी जावेद भी मुश्किल में :
अभी आज ही बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एलविश यादव (Elvish Yadav) के ऊपर एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है। अब एल्विश यादव के बाद बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की कंटेस्टेंट रह चुकी उर्फी भी मुश्किल में नजर आ रही है।
उर्फी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार :
मुंबई पुलिस की दो महिला कांस्टेबल ने छोटे कपड़े पहनने की वजह से उर्फी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। सामने आए वीडियो में महिला कांस्टेबल उर्फी को अपने साथ गाड़ी में बिठाकर ले जाते नजर आ रही हैं।
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल :
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। जहां कुछ लोगों को यह खबर बेहद भा रही है, वहीं कुछ का कहना है कि 'छोटे कपड़े पहनना कब से अपराध की श्रेणी में आ गया". हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को मात्र एक प्रैंक वीडियो भी बता रहे हैं। अब इस वीडियो में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल इस समय ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
देखें वीडियो :