Advertisement
Advertisement

सूत्रों के अनुसार, शेफाली को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद कार्डियक अरेस्ट आया। उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात करीब 12:30 बजे उनका शव अंधेरी के कूपर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। कूपर अस्पताल की एएमओ ने बताया कि शव किसी अन्य अस्पताल से लाया गया था, इसलिए मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस के अनुसार, शेफाली का शव उनके अंधेरी स्थित घर से बरामद हुआ था। रात एक बजे पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हालांकि कार्डियक अरेस्ट को प्राथमिक कारण बताया गया है, लेकिन सोशल मीडिया और इंडस्ट्री में शेफाली की मौत को लेकर कई अनसुलझे सवाल भी उठ रहे हैं—
क्या हाल ही में करवाया गया नया टैटू किसी रिएक्शन का कारण बना?
क्या कोई प्लास्टिक सर्जरी या कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट घातक साबित हुआ? Shefali Jariwala