कौन है गूगल ट्रेंड्स पर छाने वाली Kunickaa Sadanand?
भारत
चेतना मंच
25 Aug 2025 12:27 PM
बॉलीवुड की मशहूर ‘लेडी विलेन’ कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में एंट्री लेकर तहलका मचा दिया है। शो के ग्रैंड प्रीमियर के बाद से ही उनका नाम गूगल ट्रेंड्स पर टॉप में बना हुआ है। दर्शक उनके पुराने किरदारों को याद कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर ये दमदार शख्सियत कौन है? Kunickaa Sadanand
बॉलीवुड से लेकर टीवी तक दमदार सफर
कुनिका सदानंद ने 1988 में फिल्म ‘कब्रिस्तान’ से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। 90 के दशक में वह ‘बेटा’, ‘गुमराह’, ‘राजा की आएगी बारात’, ‘खिलाड़ी’, ‘कोयला’, ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं। खास बात ये रही कि उन्होंने अधिकतर फिल्मों में निगेटिव और पावरफुल रोल्स से अपनी अलग पहचान बनाई।
सिंगिंग और म्यूजिक में भी आजमाया हाथ
एक्टिंग के अलावा कुनिका ने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया। उन्होंने ‘लाखों में एक’ (1996) और ‘जुम्बिश’ (2006) जैसे पॉपुलर म्यूजिक एलबम्स में अपनी आवाज और परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता। टीवी की दुनिया में भी कुनिका ने ‘संजोग से बनी संगिनी’ और ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’ जैसे धारावाहिकों से खास पहचान बनाई। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और नेगेटिव किरदारों ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।
पर्सनल लाइफ भी रही चर्चा में
90 के दशक में कुनिका का नाम फेमस सिंगर कुमार सानू से जुड़ा। उन्होंने खुद स्वीकार किया कि दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि, कुनिका की दो शादियां हुईं जो टिक नहीं पाईं। उनके दो बेटे हैं और वे आज एक सिंगल मदर के रूप में मजबूत उदाहरण हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद कुनिका ने लॉ और फॉरेंसिक साइंस में डिग्री ली और 2018 में एक लीगल एडवोकेट बन गईं। वह ‘तारा चैरिटेबल ट्रस्ट’ और NGO CHIP के जरिए समाजसेवा में भी सक्रिय हैं।
सलमान खान से पुराना नाता
कुनिका ने सलमान खान के साथ ‘करण अर्जुन’ जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है। वह सूरज बड़जात्या जैसे दिग्गज डायरेक्टर्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। बिग बॉस 19 में एंट्री के बाद से ही कुनिका सदानंद गूगल पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही हैं। उन्हें लेकर 10,000 से ज्यादा सर्च हो चुके हैं और फैन्स उनकी पुरानी फिल्मों और पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारियां ढूंढ रहे हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में कुनिका अपनी बोल्ड और दमदार शख्सियत से क्या नया रंग लाती हैं। क्या वो गेम में अपने अनुभव से दूसरों पर भारी पड़ेंगी? दर्शकों को ये जानने का इंतजार रहेगा। Kunickaa Sadanand