कौन है क्यूटनेस की दुकान अनीत पड्डा? जो हर दिलों पर कर रही राज
Aneet Padda
भारत
चेतना मंच
22 Jul 2025 02:29 PM
Aneet Padda: दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली लड़की आज बॉलीवुड की नई सनसनी बन चुकी है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Saiyaara में अपनी सादगी, स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अनीत पड्डा (Aneet Padda) को आज हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह ‘नेशनल क्रश’ बन चुकी अनीत पड्डा कौन है? अनीत पड्डा का सफर कहां से शुरू हुआ और अनीत कैसे रुपहले पर्दे पर छा गई?
JMC से शुरू हुआ था सपनों का सफर
अनीत पड्डा मूल रूप से पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं लेकिन उनका जुड़ाव दिल्ली से भी काफी गहरा रहा है। अनीत दिल्ली यूनिवर्सिटी के नामी कॉलेज जीसस एंड मैरी कॉलेज (JMC) से ह्यूमैनिटीज में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग में करियर बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। ऑडिशन देना, कॉलेज फंक्शन में भाग लेना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना ये सब उनके स्टार बनने की नींव बने।
अनीत का जन्म अक्टूबर 2002 में एक सामान्य पंजाबी परिवार में हुआ। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और यही जुनून उन्हें मुंबई खींच लाया। शुरुआत उन्होंने विज्ञापनों से की उनकी खूबसूरती और नैचुरल एक्सप्रेशन ने ब्रांड्स और कास्टिंग एजेंसियों का ध्यान खींचा। 2022 में उन्होंने फिल्म ‘सलाम वेंकी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें काजोल लीड रोल में थीं। भले ही अनीत का रोल छोटा था, लेकिन उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी। इसके बाद 2024 में आई अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘Big Girls Don’t Cry’ में उन्होंने "रोही" का किरदार निभाया जिसने उन्हें युवाओं के बीच एक नई पहचान दी।
Saiyaara से मिली असली पहचान
2025 में मोहित सूरी की फिल्म ‘सैय्यारा’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। अहान पांडे के साथ लीड रोल में नजर आईं अनीत की परफॉर्मेंस को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। स्क्रीन पर उनकी सादगी, इमोशनल डेप्थ और रियल एक्टिंग ने उन्हें सीधे ‘नेशनल क्रश’ की कतार में खड़ा कर दिया।