Elvish Yadav क्यों वापस करना चाहते हैं Bigg Boss की ट्रॉफी, बताई वजह !
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:20 AM
Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: सिस्टम यानी एल्विश यादव एक फेमस यूट्यूबर हैं। यूट्यूब पर इनके दो चैनल है और दोनों पर करोड़ों सब्सक्राइबर हैं। एलविश की पापुलैरिटी हाल ही में और भी अधिक बढ़ गई ,जब ये एंटरटेनमेंट जगत के बेहद पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफार्म के विनर बने हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के बाद से ही एलविश यादव सुर्खयों में छाए हुए थे, और अंत मे शो की ट्रॉफी जीतकर, किसी भी रियलिटी शो के इतिहास में पहली बार किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट द्वारा शो जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी जीतने के बाद भी एलविश यादव की चर्चा कम नहीं हुई है। किसी न किसी वजह से एल्विश सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। हाल ही में बिग बॉस की ट्रॉफी को लेकर एलविश ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से इनकी चर्चा और भी अधिक बढ़ गई है।।
Bigg Boss की ट्रॉफी छोड़ना चाहते हैं Elvish Yadav:
दरअसल बिग बॉस ओटीटी 2 ट्रॉफी को लेकर एलविश यादव और अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी जहां अभिषेक ने सीजन की शुरुआत से ही शो पर अपनी पकड़ मजबूत कर रखी थी, वही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री लेने के बाद भी एल्विश ने शो का रुख अपनी तरफ मोड़ लिया। इसका नतीजा यह हुआ कि एलविश और अभिषेक जहां पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे, उन्हीं के बीच अब तनातनी देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर भी दोनों के फैंस में इन दोनों के फैन आपस में भिड़ रहे हैं। वहीं अभिषेक ने भी किसी बात को लेकर एल्विश पर कमेंट कर दिया था जो एल्विश को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
Vlog में नाराज दिखें एल्विश:
अपने लेटेस्ट Vlog में एलविश यादव काफी नाराज नजर आ रहे थे और उन्होंने कहा कि मुझे भी कोई भी बिग बॉस का सामान नहीं रखता है। इस ट्रॉफी के साथ ही काला घोड़ा भी भिजवा दूंगा। मुझे शांति की जिंदगी बितानी है। मुझे पहले वाली जिंदगी चाहिए और अपने जिंदगी में कोई क्लेश नहीं चाहिए। मैं अपने और अपने परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर उल्टा सीधा नहीं सुनूंगा।
आगे एलविश ने कहा कि मुझे ट्रॉफी नहीं चाहिए ले जाओ, या कहो तो कोरियर कर दूं। हालांकि इस पूरे Vlog में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन अभिषेक और एल्विश के बीच छिड़ी जंग से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये कमेंट अभिषेक के लिए ही है।