आखिर गोविंदा की थ्योरी इतनी अटपटी क्यों? एक्टर का बयान पुलिस को नहीं हो रहा हज़म
Govinda
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:45 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:45 AM
Govinda : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) को मंगलवार को खुद अपने ही पैर पर गलती से गोली लगने की वजह से मुम्बई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों के मुताबिक एक्टर ने अपने शुरुआती बयान में बताया कि वो रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, उसी दौरान उनसे रिवॉल्वर नीचे गिर गई और मिसफायर होकर एक्टर के पैर में गोली लग गई। हालांकि पुलिस को Govinda की ये थ्योरी कुछ हजम नहीं हो रही है।
अभी कैसे हैं गोविंदा?
बताया जा रहा है कि गोविंदा की तबियत में अब काफी सुधार है और उन्हें आज नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट भी कर दिया गया है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा ने बताया कि डॉक्टर उन्हें 2-3 दिनों के अंदर घर भी ले जाने देंगे। हालांकि डॉक्टर ने उन्हें 3-4 हफ्तों का बेड रेस्ट बताया है। इसी बीच पुलिस भी इस मामले में गोविंदा के परिवार से बातचीत कर रही है। पुलिस ने एक्टर की बेटी टीना का भी बयान लिया है, लेकिन पुलिस गोविंदा के बयान से संतुष्ट नजर नहीं आ रही है।
क्या छिपा रहे हैं गोविंदा? Govinda
खबरों की मानें तो पुलिस को इस बात का शक है कि गोविंदा इस हादसे से जुड़ी कोई अहम जानकारी छिपा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि रिवॉल्वर गिरने के बाद जमीन की सतह को पकड़कर फायर हो सकती है, लेकिन रिवॉल्वर ऊपर की ओर खड़ी होकर सीधे घुटने पर गोली कैसे चला सकती है? पुलिस को ये बात काफी अटपटी लग रही है। ऐसा भी हो सकता है कि रिवॉल्वर हाथ में ही रहते हुए फायर हो गई हो, मगर ऐसा है, तो क्या गोविंदा किस बात को छुपा रहे है? अगर ये सच है तो वो कौन सी बात है और उसे क्यों छुपाया जा रहा है?
पुलिस गोविंदा से करेगी और सवाल
पुलिस को अभी तक अपने सभी सवालों के जवाब नहीं मिले हैं क्योंकि, गोविंदा कुछ सवालों के जवाब ठीक से नहीं दे पा रहे है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर नीचे गिरकर रिवॉल्वर का ट्रिगर खुद दब गया, तो जमीन की सतह को पकड़कर फायरिंग हो सकती है लेकिन नीचे गिरने से रिवॉल्वर खुद कैसे ट्रिगर हुई? पुलिस को शक है कि इस बारे में कोई अहम खुलासा हो सकता हैं। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच में एक्सपर्ट्स की मदद ले रही है। इसके अलावा पुलिस इन सवालों को लेकर गोविंदा का एक बार फिर से बयान दर्ज करेगी। Govinda