अपनी दमदार एक्टिंग से अक्षय कुमार ने तीनों खान्स को छोड़ा पीछे, बने भारतीय सिनेमा के सबसे मंहगे एक्टर!
भारत
चेतना मंच
31 May 2025 08:55 PM
Akshay Kumar : बॉलीवुड को तमाम सुपरहिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों एक के बाद एक नोटों की गड्डियां छापते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म हाउलफुल 5 (housefull-5) को लेकर पूरी लाइमलाइट चुरा रहे हैं। अक्षय की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 का टीजर देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले वक्त में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के सबसे मंहगे सुपरस्टार (supper star) के रूप में अपना नाम दर्ज करेंगे।
शाहरुख़ खान , सलमान खान और आमिर खान पिछले 30 सालों से बॉक्स ऑफिस पर राज़ करने वाले 3 बड़े सुपरस्टार्स रहे हैं, जिन्होंने तक़रीबन 280 फिल्में की है जिनमे से 90 हिट रही अब तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के तीनो खान सुपरस्टार्स का राज़ था लेकिन अब यह खिताब बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने अपने नाम कर लिया है। 9 हज़ार करोड़ की कमाई कर अक्षय बॉलीवुड के सबसे मंहगे सुपरस्टार बन गए हैं।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अभी तक अपने करियर में 130 फिल्मों में काम किया है। 2007 से लेकर 2019 तक का उनका दौर गोल्डन पीरियड कहा जा सकता है। साल 2007 से लेकर 2019 तक का वक्त अक्षय के लिए काफी खास रहा। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट मूविज दी। उन्होंने 9000 करोड़ की जो लाइफटाइम अर्निंग की है उनमे से 6400 करोड़ उनके गोल्डन पीरियड वाले फेज़ का हिस्सा रहे हैं। अक्षय का पीक 2018 और 2019 को माना जाता है
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्मों ने इन दो सालो में 1000 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है। इन सब में सबसे खात बात यह रही कि 2007 से 2019 तक तीनो खान्स ने सिर्फ 4500 से 5500 करोड़ तक की कमाई की है। उनका यह आंकड़ा अक्षय के मुकाबले बहुत कम है। आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि अक्षय इन तीनों सुपरस्टार्स से 100-200 करोड़ नहीं बल्कि पुरे हज़ार करोड़ से आगे रहे हैं।
बता दें कि, अक्षय ने अपना डेब्यू बॉलीवुड में 1991 में किया था तब से लेकर अभी तक उन्होंने 130 फिल्में की है जिसमें से उनकी 40 फिल्में हिट रही और बाकी 14 फिल्मो का नाम सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर में दर्ज़ है। हालांकि अगर बात की जाए सक्सेस रेट की तो तीनो खान अक्षय से आगे हैं। बॉलीवुड में अक्षय का सक्सेस रेट 30 % है लेकिन उसके बाद भी उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9 हज़ार करोड़ से ज़्यादा है।
Akshay Kumar :
वहीं बात करे तीनों खान्स के लाइफटाइम कलेक्शन की तो शाहरुख और सलमान ने 8 हज़ार करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर अपना नाम दर्ज किया है। जबकि आमिर इन दोनों सुपरस्टार्स की तुलना में कम फिल्में करते है और वह 6500 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर हैं। - रितिक मिश्रा