“आपको मुझसे दिक्कत है” – जब सरोज खान की खरी-खोटी पर रोने लगी थीं रेखा
Bollywood
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:03 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:03 PM
Bollywood : बॉलीवुड में लाइमलाइट से भरी हुई इस दुनिया के पीछे कई ऐसे अनकहे किस्से हैं जो सितारों के संघर्षों से भरे हुए हैं। ऐसा ही एक किस्सा दो दिग्गज – अभिनेत्री रेखा और कोरियोग्राफर सरोज खान – के बीच का है जिसे आज भी इंडस्ट्री में एक मिसाल की तरह याद किया जाता है।
फिल्म के दौरान हुआ था तनाव
यह किस्सा ' शेषनाग ' फिल्म की शूटिंग के वक्त का है जो 1990 में रिलीज हुई थी। रेखा के साथ जितेंद्र, ऋषि कपूर और मंदाकिनी जैसे सितारे इस फिल्म का हिस्से थे। यह फिल्म एक फैंटेसी ड्रामा पर आधारित थी। फिल्म में एक गाना था जिसकी कोरियोग्राफी सरोज खान कर रही थीं। उस गाने की शूटिंग का वक्त सीमित था और टीम पर डेडलाइन का प्रेशर था।
इस गाने के लिए रेखा को तीन दिन तक रिहर्सल करने के लिए कहा गया था, लेकिन वह रिहर्सल में शामिल नहीं हो सकी। शूटिंग वाले दिन जब वह सेट पर आई, तो उन्होंने तबियत खराब होने की वजह से शूटिंग करने से मना कर दिया। इस पर सरोज खान का गुस्सा फूट पड़ा।
आपको मुझसे दिक्कत है?
सरोज खान ने रेखा से सीधे-सीधे कहा, “रेखा जी, मुझे लगता है आपको मुझसे कोई दिक्कत है। मैं आपको रिहर्सल के लिए बुलाती हूं और आप आती ही नहीं है। सेट पर आती हैं तो कहती हैं तबीयत खराब है। या तो आप प्रोड्यूसर से बोल दीजिए कि आपको मेरे साथ काम नहीं करना या फिर आप अपना डांस मास्टर बदल लीजिए। उनकी ये बात सुनकर रेखा की आंखें नम हो गई और वो किसी से बिना कुछ कहे मेकअप रूम में चली गईं। अंदर जाते ही वह फूट-फूट कर रोने लगीं।
सरोज खान को हुआ था अपनी गलती का एहसास
रेखा की सेक्रेटरी ने सरोज खान से पूछा, कि आख़िर आपने ऐसा क्या कह दिया जो वह इस तरह फूट फुटकर रो रही हैं ?” जब सरोज खान को इस बात का अहसास हुआ कि उनकी बात का रेखा पर कितना गहरा असर हुआ है, तो वो खुद उनके पास पहुंची और उनसे बात करते हुए उन्हें समझाया कि उन्होंने यह सब उन्हें हर्ट करने के लिए नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल ज़िम्मेदारी के चलते कहा था।
इमोशंस में भी प्रोफेशनल डेडीकेशन
सरोज खान के समझने के बाद रेखा वापस सेट पर आईं और शूटिंग पूरी की। बाद में सरोज खान ने रेखा जी की तारीफ़ करते हुए कहा कि भले ही रेखा ने गुस्से और आंसुओं के साथ शूटिंग की हो, लेकिन वह परफॉर्मेंस अब तक की उनकी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस थी। Bollywood